विविध

*■डंगनिया”ख”में विक्रेता ने ग्रामीणों की राशन पर डाला डांका, अतिरिक्त चावल में गड़बड़ी के मामले पर कलेक्ट्रेट कार्यालय में हुई शिकायत■*

*देवकर:-* नगर समीपवर्ती एवं बेरला जनपद पंचायत बेरला अंतर्गत ग्राम पंचायत डंगनिया-ख से शासकीय राशन की दुकान से अतिरिक्त चावल गबन करने का नया मामला प्रकाश में आ रहा है। जिसको लेकर ग्राम डंगनिया(ख) के सजग एवं जागरुक लोगों ने जिला कलेक्ट्रेट कार्यालय में शिकायत करते हुए इस सम्बंध में उचित जांच कर कड़ी कार्यवाही कज गुहार लगाई है।

 

जानकारी के मुताबिक पूरा मामला बेरला विकासखण्ड अंतर्गत ग्राम डंगनिया(ख) में संचालित शासकीय उचित मूल्य की दुकान में राशन वितरण में गड़बड़ी को लेकर है। जिसमे राशन दुकान संचालक ने मुख्य गांव डंगनिया(ख) एवं सहायक ग्राम चोंगी खपरी को मिलाकर तकरीबन 500 के आसपास बीपीएल-एपीएल एवं अंत्योदय राशन कार्ड धारक है,जिसमे एक व्यक्ति के शिकायत से पूरे मामले का भंडाफोड़ होने लगा है। बताया जा रहा है कि गांव में ऐसे बहुत से हितग्राही इस योजना के तहत मिलने वाले राशन से अनजान है। जिससे राशन दुकान के संचालक ने बड़ी सावधानी से ग्रामीणों के राशन पर डांका डाला है।

प्राप्त जानकारी के मुताबिक इस सम्बंध में स्थानीय डंगनिया (ख) गाँव के एक व्यक्ति बलराम सेन पिता परदेशी सेन जिसका प्राथमिकता राशन कार्ड क्रमांक 226509628364 ललिता बाई/बलराम ने जिला कलेक्ट्रेट में शिकायत दी है। जिसके मुताबिक उनके राशन कार्ड में विगत मई 2022 एवं जून 2022 में अतिरिक्त 25 किलोग्राम कम राशन एवं वर्तमान नवम्बर माह 2022 में 10 किलोग्राम अतिरिक्त चावल नही दिया गया है। जिस पर उन्होंने गाँव की माँ शीतला खाद्य सुरक्षा एवं पोषण उपभोक्ता सेवा सहकारी समिति के अध्यक्ष कांति बाई गुप्ता एवं विक्रेता उत्तम गुप्ता के राशन वितरण के खिलाफ शिकायत की अर्जी देकर जांच-कार्यवाही की फरियाद लगाई है।

 

*मोबाईल नम्बर बन्द होने से सम्पर्क नही*

जब इस राशन वितरण में गड़बड़ी के मामले में जय माँ शीतला खाद्य सुरक्षा व पोषण उपभोक्ता सेवास सहकारी समूह के संचालक एवं राशन विक्रेता से उत्तम गुप्ता से संपर्क किया गया तो बार बार दूरभाष नम्बर बन्द होने के कारण उत्तम गुप्ता से संपर्क नही हो पाया। जिससे समाचार के सम्बंध में उनका पक्ष नही मिल पाया।

 

 

*केंद्र सरकार द्वारा तीन माह तक मुफ्त राशन की योजना*

उल्लेखनीय है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एवं केंद्र सरकार द्वारा विगत अक्टूबर माह 2022 से दिसम्बर 2022 तक तीन माह अतिरिक्त चावल राशन के रूप में देने की घोषणा की गयी थी। जिसमे तकनीकी खामियों के कारण अक्टूबर माह भर वितरण नही हो पाया था। लिहाजा दो माह (अक्टूबर 2022 एवं नवम्बर 2022) का एकमुश्त एक साथ हितग्राहियों को केंद्र सरकार की अतिरिक्त राशन देने की घोषणा की गयी थी। जिसके चलते अंत्योदय एवं प्राथमिकता स्तर के कार्डधारकों को मिलना था।जिसके अंतर्गत प्राथमिक कार्ड में एक सदस्य को 15 किलोग्राम एवं इसी तरह 2, 3, 4, 5, 6, 7, 8, 9, 10 सदस्यो को क्रमशः 30, 50, 60, 75, 90, 100, 120, 135, 150 एवं अंत्योदय कार्ड धारकों को एक सदस्य के लिए 45 किलोग्राम व 2, 3, 4, 5, 6, 7, 8, 9, 10 को क्रमशः 55, 65, 75, 85, 95, 105, 115, 125, 135 किलोग्राम देने का आदेश है। अब इसी में राशन दुकान के संचालकों द्वारा हेराफेरी एवं गोलमाल के नए मामले का खुलासा हुआ है।

■■■■■■■■■■■■■■■■■

मेरे द्वारा गाँव मे राशन वितरण पर गड़बड़ी के मामले को उजागर करते हुए एक शिकायत कलेक्टोरेट कार्यालय में प्रस्तुत की गई है,जिस पर जल्द जांच एवं कार्यवाही की मांग करता हूं।

*०बलराम सेन०*

*(शिकायतकर्ता ग्रामीण-डंगनिया”ख”)*

 

“इस सम्बंध में गाँव के एक आवेदक द्वारा कलेक्टोरेट कार्यालय में शिकायत दिया गया था, जो बेरला एसडीएम के माध्यम से प्राप्त हो गया है, जल्द ही जांच कर उचित कार्यवाही की जाएगी।”

*०दलेश्वर साहू०*

*(खाद्य निरीक्षण/फ़ूड इंस्पेक्टर बेरला)*

GAUTAM BEMTRA

Related Articles

Back to top button