“निःशुल्क सायकल पाने से हायर सेकण्डरी स्कूल- दशरंगपुर की छात्राओं के चेहरे खिले”

“छ.ग. सरस्वती सायकल योजना के तहत् निःशुल्क सायकल का हुआ वितरण छ. ग. गौ सेवा आयोग के अध्यक्ष, महंत रामसुन्दर दास ने वितरित किये छात्राओं को सायकल”
“निःशुल्क सायकल पाने से हायर सेकण्डरी स्कूल- दशरंगपुर की छात्राओं के चेहरे खिले”
कवर्धा छत्तीसगढ़
“छात्रायें विद्यालय समय पर पहुँचकर अध्ययन कर सके, इसी
उद्देश्य से छ. ग. सरस्वती सायकल योजना के तहत् निःशुल्क सायकल वितरण किया जा रहा है” यह विचार गौ सेवा आयोग के अध्यक्ष महंत रामसुंदर दास जी ने मुख्य अतिथि की आसंदी से प्रकट किये। अवसर था, प्राचार्य रवेन्द्र सिंह चंद्रवंशी व एस. एम. डी. सी. अध्यक्ष महेश केशरी के मार्गदर्शन में शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय- दशरंगपुर . विकासखण्ड – कवर्धा, जिला- कबीरधाम में छत्तीसगढ़ सरस्वती सायकल योजना के अंतर्गत निःशुल्क सायकल के वितरण का ।
कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महामंत्री अर्जुन तिवारी अपने संबोधन में कह रहे थे कि- स्कूल या शिक्षण संस्थान की दूरी अधिक होने के कारण, सायकल लेने में आर्थिक स्थिति में कमजोर पालक की बेटियां पढाई को बीच में ही ना छोड दें इसलिए छ.ग. सरकार छात्राओं को निःशुल्क सायकल बॉटने का कार्य कर रही है ताकि प्रत्येक छात्रा को हायर सेकण्डरी तक शिक्षा आसानी से मिल सके। प्राचार्य रवेन्द्र सिंह चंद्रवंशी ने स्वागत प्रतिवेदन में बताया कि ग्रामीण क्षेत्रों में निवासरत् छात्रा विद्यार्थी, जो कक्षा नवमीं में अध्ययनरत् है, उन्हें छ. ग. शासन द्वारा निःशुल्क सायकल प्रदान किया जाता है, ताकि वह समय पर स्कूल पहुॅचने का सुकून पा सके और चेहरे पर खुशियाँ रहे। अध्यक्षता कर रहे एस. एम. डी. सी. अध्यक्ष महेश केशरी ने कहा कि- “सायकल पाने से छात्राएँ, उमंग व खुशी-खुशी विद्यालय पहुॅचकर बेहतर ढंग से अध्ययन कार्य कर सकेंगी, विलंब होने का भय नहीं रहेगा, क्योंकि पैदल चलने में समय अधिक लगता है।” ग्राम दशरंगपुर सरपंच राजू चॉद खान ने छ.ग. सरस्वती सायकल योजना की महती योजना पर विस्तार से प्रकाश डाला। कार्यक्रम का मंच संचालन शिक्षक गोविन्द पयासी ने किया, तथा स्टॉफ की ओर से स्वागत वरिष्ठ व्याख्याता ममता मिश्रा ने महंत रामसुंदर दास जी का बुके व पुष्प गुच्छ से की। “सायकल पाने से उत्साहित छात्राएँ अध्ययन हेतु और अधिक तत्पर रहेंगी” यह कहना था सांसद प्रतिनिधि विजय चंद्राकर का ।अपने उद्बोधन में पूर्व एस. एम.डी.सी. अध्यक्ष नरेश केशरी ने बताया कि-बेटियाँ भी बेटों के समान बराबर रूप से शिक्षा प्राप्त कर सके, निःशुल्क छत्तीसगढ सरस्वती सायकल योजना का भी एक प्रमुख लक्ष्य है। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि महंत रामसुंदर दास का “स्वागत”बैंड की धुन से आतिशबाजी से व हर्ष- हर्ष, जय जय का हर्षनाद से हुआ, महंत जी ने मॉ सरस्वती का पूजन-आराधना कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया । स्वागत गीत-सरस्वती वंदना व सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति दी गई। अंत में कक्षा नवमीं की सभी छात्राओं को समस्त अतिथियों ने निःशुल्क सायकल को वितरित किया। उक्त कार्यक्रम में संजय मेरावी दशरंगपुर चौकी प्रभारी श्याम कश्यप बिलासपुर जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष तथा जनप्रतिनिधि संजू तिवारी, मोहन साहू मंडी सेवा सहकारी समिति, संतोष बारले, लोमश चंद्रवंशी, शिवेन्द्र बहादुर अनिल चंद्राकर, विशाल निषाद, शैलेन्द्र केशरी, पिंटू शर्मा, रोहित चंद्रवंशी, उपस्थित थे। सायकल वितरण के संपूर्ण कार्यक्रम में व्याख्याता हेमधर साहू, बद्री प्रसाद सोनी, कल्पना बावनकर, रज्जी कौर चॉवला, राधिका महोबिया, अमजद, आबिद, व्यावसायिक शिक्षक वैभव श्रीवास, वेदप्रकाश साहू व शिक्षक राजाराम साहू ने विशेष सराहनीय योगदान दिया।



