संकुल स्तरीय पॉस्को एक्ट पर कार्यशाला का आयोजन

आज दिनाँक-22.02.2023 को संकुल-राजपुर में शासकीय प्राथमिक/माध्यमिक शाला राजपुर के बच्चों के साथ संकुल स्तरीय शाला सुरक्षा कार्यशाला का आयोजन हुआ जिसमें संकुल के प्रधान पाठक,शिक्षकों को इस कार्यशाला में उपस्थिति होकर पॉस्को एक्ट,गुड टच,बेड

टच,बालक/बालिकाओं के ऊपर होने वाली बाल यौन शोषण,बाल उत्पीड़न, किशोर न्याय सम्बन्धित जानकारियां व पास्को एक्ट से जुड़ी मुद्दो पर पत्राचार करने का भी उल्लेख,स्कूली बच्चों का सम्पूर्ण जिम्मेदारी प्रधान पाठक,शिक्षकों के ऊपर रहता है। बालक/बालिकाओं की आने जाने से लेकर बहुत से गतिविधियां की जानकारी संधारित करने की सलाह कार्यशाला के दौरान चर्चा व निर्देशन किया गया।
मास्टर ट्रेनर दिलीप कुमार धुर्वे व संजीव कौशिक सीएसी ने बताया की बाल यौन उत्पीड़न, बाल शोषण सिर्फ बालिकाओं में नही अपितु बालको पर भी हो सकता है। उपस्थित पालको से कहा कि अपने बच्चों के साथ मित्रवत व्यवहार हमेशा रखें ताकि बच्चे खुलकर अपनी भावनाओं को ब्यक्त कर सके अपने बच्चों की हर गतिविधियों से शिक्षक से चर्चा कर रूबरू होना चाहिए।बच्चों की सर्वांगीण विकास में बालक,पालक, शिक्षक, समुदाय को एक साफ स्वच्छ वातावरण स्थापित करने में विशेष योगदान अतिआवश्यक होता है।
कार्यशाला में सर्व श्री अतर मोहम्मद सिद्धिकी सी आर सी, संजीव कौशिक सी ए सी, दिलीप धुर्वे मास्टर ट्रेनर,भानु मिश्रा प्रधान पाठक,गिरिश कुमार रजक प्रधान पाठक, डाकौर कौशिक व्व्याख्याता,सुनील देवांगन प्रधान पाठक, बलराम पटेल प्रधान पाठक,अंकित शर्मा मास्टर ट्रेनर, भुनेसर धुर्वे शिक्षक, राधेश वर्मा शिक्षक, कामनारायन धुर्वे सहायक शिक्षक, श्रीमती सीमा देवदास, नीरा पाटिल सहा.शिक्षक श्री संतोष यादव आदि पालक एवं प्राथमिक/माध्यमिक के सभी बच्चे उपस्थित रहा।




