*गुरु का जीवन दर्शन और विचार मूल्य आज भी प्रासंगिक है योगेश तिवारी*


बेमेतरा/बेरला:- विधानसभा के ग्राम हसदा, गुनरबोड़, बोरिया, कोटा में आयोजित गुरु घासीदास जयंती समारोह में किसान नेता योगेश तिवारी शामिल हुए। ग्राम देवादा, खुडमुडा में गुरु घासीदास की भव्य शोभायात्रा शामिल होने के साथ, ग्राम ढोकला में रात्रि में आयोजित रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम में समाज के लोगों को संबोधित किया। यहां उन्होंने गुरु के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि गुरु घासीदास सतनामी समाज ही नही सर्व समाज के आराध्य हैं। उनका जन्म 1756 में बलौदाबाजार के गिरौदपुरी में हुआ था। उन्होंने सामाजिक कुरीतियों पर कुठाराघात किया। जिसका असर आज तक दिखाई देता है। गुरू घासीदास के उपदेशों और शिक्षा को याद करते हुए कहा कि गुरू घासीदास ने सम्पूर्ण मानव जाति को मनखे-मनखे एक समान का प्रेरक संदेश दिया। सभी मनुष्य एक समान हैं। बाबा जी ने मानवीय गुणों के विकास का रास्ता दिखाया और नैतिक मूल्यों की पुनर्स्थापना की। गुरू घासीदास ने अपने उपदेशों के माध्यम से दुनिया को सत्य, अहिंसा और सामाजिक सद्भावना का मार्ग दिखाया।
समाज को एकता और भाईचारा का दिया संदेश
किसान नेता ने कहा कि गुरु का जीवन दर्शन और विचार मूल्य आज भी प्रासंगिक और समस्त मानव जाति के लिए अनुकरणीय हैं। गुरु घासीदास का जन्म ऐसे समय हुआ जब समाज में छुआछूत, ऊंच नीच, झूठ-कपट व्याप्त था। ऐसे समय में गुरु घासीदास ने समाज को एकता, भाईचारे तथा समरसता का संदेश सिखाया। घासीदास की सत्य के प्रति अटूट आस्था के कारण ही इन्होंने बचपन में कई चमत्कार दिखाए, जिसका लोगों पर काफी प्रभाव पड़ा। ईन्दल बंजारे ग्राम पंचायत भैंस बोड बोरिया भंडारी साटीदार सतनामी रामस्वागिल टंडन पूर्व सरपंच सुखदेव टंडन ब्लॉक अध्यक्ष बेरला,भंवरलाल, कुंजलाल, सतरोहन चतुर्वेदी, छत्तू लाल बघेल, साधेलाल टंडन, रोहित, राजेश टंडन, शांति लाल टंडन, बंशी लाल, हेमंत बंजारे, छेपी टंडन, नैन दास, पवन, स्वरूप, भारती मनहरे, बिरेंद टंडन गायक कलाकर, शंकर टंडन, शुखेलाल कोशले, भाग प्रशाद टंडन संत सचिव, दाऊ लाल डेहरे , संतु चतुर्वेदी, बिघनेश बंजारे सहित ग्रामीणों की उपस्थिति रहे।




