विविध

*आर.एस.व्ही. कृषि महाविद्यालय एवं अनुसंधान केन्द्र मे किया गया गाजर घास उन्मूलन सप्ताह का आयोजन*

 

बेमेतरा:- प्रत्येक वर्ष की तरह इस वर्ष भी रेवेन्द्र सिंह वर्मा कृषि महाविद्यालय एवं अनुसंधान केन्द्र, बेमेतरा में गाजर घास उन्मूलन सप्ताह मनाया गया। देशभर में 18 अगस्त से 22 अगस्त को गाजर घास उन्मूलन सप्ताह का आयोजन किया जाता है। इसी अभियान के तहत कृषि महाविद्यालय में राष्ट्रीय सेवा योजना के तहत कृषि महाविद्यालय परिसर में छात्र-छात्राओं द्वारा गाजर घास की निदाई की गई। इस दौरान महाविद्यालय के वैज्ञानिकों ने गाजर घास को नष्ट करने के विभिन्न रासायनिक एवं जैविक विधियों से अवगत कराया। जिसके अंतर्गत जाइगोग्रामा नामक परजीवी किट के उपयोग कर गाजर घास को खत्म करना बहुत ही अच्छी विधि है। गाजर घास एक वर्ष में तीन बार अपना जीवन चक्र पूरा करता है। एवं इसके 1 पौधे से 10000 से 25000 बीच उत्पन्न होते हैं। इसके पूर्ण नियंत्रण हेतु इसे फूल लगने से पहले की अवस्था में निंदाई करना एवं जाइगोग्रामा परजीवी को खेत में रिलिस करके पूर्ण रूप से उन्मूलन किया जा सकता है। इस आयोजन का आयोजन कृषि महाविद्यालय के अधिष्ठाता डॉ. संदीप भंडारकर की देखरेख में संपन्न हुआ। इसमें महाविद्यालय के प्राध्यापक डॉ. के.पी. वर्मा, समस्त सहायक प्राध्यापक डॉ. टी.डी. साहू, डॉ. यू.के ध्रुव, कुंती बंजारे, डॉ. भारती बघेल, डॉ. साक्षी, बजाज, डॉ. असित कुमार, डॉ. नूतन सिंह, सुनिता सिंह, डॉ. सरिता शर्मा एवं कर्मचारीगण, छात्र-छात्राओं ने सहयोग एवं श्रमदान किया।

GAUTAM BEMTRA

Related Articles

Back to top button