*ग्राम भिंभौरी में शुभाशीष समिति द्वारा किया गया विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन*


जबकि पूर्व माध्यमिक स्कूलों के चार टीमों के मध्य सामान्य ज्ञान प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें सरस्वती शिशु मंदिर की टीम प्रथम व बचपन स्कूल की टीम द्वितीय स्थान पर रही तृतीय स्थान पर शासकीय पूर्व माध्यमिक के बालिकाओं की टीम व चतुर्थ स्थान पर बालकों की टीम बनी रही ।हायर सेकेंडरी स्तर पर जनता उच्चतर विद्यालय की दो टीमों ने भाग लिया, जिसमें बालिकाओं की टीम प्रथम व बालकों की टीम द्वितीय स्थान पर रही साथ ही विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छः लोगों को भी सम्मानित किया गया, जिसमें शिक्षा के क्षेत्र में सुश्री ऋतु मानस, समाज सेवा में श्री सुनील साहू, स्वास्थ्य में श्री यशराज साहू , पर्यावरण में श्री मनोज वर्मा, खेल में सुश्री रीना यादव व पद्मिनी धीवर का सम्मान किया गया । इस अवसर पर सभी स्कूलों के प्राचार्य व प्रधान पाठक, समिति के अध्यक्ष व सदस्यगण, अतिथिगण, विद्यार्थीगण सहित बड़ी संख्या में ग्रामवासी उपस्थित थे l





