विविध

*माध्यमिक शाला तेलगा में मनाया प्रवेश उत्सव।*

 

शा.पूर्व. मा. शाला तेलगा में नव प्रवेशी कक्षा 6वी के बच्चो को ग़ुलाल लगाकर मिठाई खीर खिलाकर व गणवेश प्रदान कर शाला प्रवेश उत्सव मनाया गया। मुख्य अतिथि श्री राजेश नायक सरपंच ग्राम पंचायत तेलगा विशेष अतिथि श्री रामकुमार सेन उपसरपंच, शाला प्रबंधन समिति के अध्यक्ष श्री रामानंद निषाद पंचगण सोभित राम पाटिल भाजपा युवा मोर्चा के मंडल महामंत्री पोषन निर्मलकर, ठाकुर राम यदु, बीरबल साहू साथ ही प्रधान पाठक व सी ए सी श्री किशोर सिन्हा, शिक्षिका ममता टंडन, हेमीन नायक, सुजाता मिश्रा, अर्चना जेकब, एवं प्राथमिक शाला प्रधान पाठक श्री गणेश शिवारे जी आदि उपस्थित रहे। सरपंच जी ने नव प्रवेशी बच्चों को आशीवचन स्वरूप शिक्षा कि बुनियाद आरंभिक कक्षाओं में ही रखी जाती है और यह मजबूत होना चाहिए तभी आगे का जीवन सुगम होता है। शाला में नव आगंतुक शिक्षिकाओं का भी सम्मान करते हुए उन्हें बच्चो कि पढ़ाई पर विशेष ध्यान देने एवं उनके सफल व्यक्तित्व निर्माण पर जोर देने हेतु प्रेरित किया। भाजपा युवा मोर्चा के मंडल महामंत्री पोषण निर्मलकर ने नव प्रवेशी बच्चों के उज्जवल भविष्य कि कामना करते हुए बच्चों को स्वामी विवेकानंद जी के आदर्श पर शिक्षा जीवन के लिए जीवन वतन के लिए होने चाहिए मूल मंत्रो पर चलने का आग्रह किया। शाला प्रबंधन अध्यक्ष रामानंद निषाद ने बच्चों को नियमित स्कूल आने व मन लगाकर पढ़ाई करने के लिए आग्रह किया अंत में कार्यक्रम कि समापन आभारव्यक्त प्रधान पाठक श्री किशोर सिन्हा ने किया।

GAUTAM BEMTRA

Related Articles

Back to top button