विविध

*सलधा-संडी डोटू नाला निर्माण दो साल ही बने की पुल के ऊपर मुरम डालकर गुणवत्ताहीन छिपाने का प्रयास*

 

*करोड़ रुपये के निर्माण कार्य के बाद कई जगहों पर आने लगी दरार*

 

बेरला:-लोक निर्माण विभाग सेतू निर्माण संभाग दुर्ग के अंतर्गत जिला बेमेतरा लोक निर्माण विभाग बेरला मुख्यालय के ग्राम सलधा-संडी के बीच डोटू नाला निर्माण लगभग दो साल बने हुए कि पुल के ऊपर मुरुम डालकर गुणवत्ताहीन निर्माण पर पर्दा डालने की प्रयास किया जा रहा है। इसके साथ ही कई जगहों पर दरार आने से करोड़ रुपये की निर्माण कार्य पर पलीता लगाने का काम किया गया। ठेकेदार द्वारा घटिया मटेरियल व गुणवत्ताहीन निर्माण के चलते पुल की ऐसी स्थिति बन गयी है। जिनका खामयाजा आम राहगीरों को देना पड़ सकता है। वही जिम्मेदार इंजीनियर व एसडीओ एवं कार्यपालन अभियंता की निष्क्रियता व नजर अंदाज के चलते ठेकेदार नियम व मानक माप दण्डो को दरकिनार कर गुणवत्ताहीन व घटिया मटेरियल की उपयोग कर निर्माण किया गया। जिनके फलस्वरूप आज पुल के ऊपर बिना कारणवस अपनी गुणवत्ताहीन निर्माण को छुपाने के चलते मुरुम डाला गया। साथ ही जगह-जगह पर दरार आने लगे है। वही बिना इंजीनियर मजदूरों के भरोसे कार्य को किया गया। इसके अलावा निर्माण कार्य में घटिया मुरम मिट्टी व काली मिट्टी की उपयोग से पुल के ढांचे व पुल से जुड़े सड़क धसने लगे है। पुल निर्माण को बने अभी लगभग दो साल ही हुए है कि अभी से ही गुणवत्ता पर सवाल खड़े होने लगे है। इसके बावजूद जिम्मेदार अधिकारी इस ओर तनिक भी ध्यान नहीं देना तरह-तरह के कथित सवालों को जन्म दे रहे है।

 

आपको बता दें कि सलधा से संडी मार्ग डोटू नाला पर उच्चस्तरीय पुल मय पहुंच मार्ग निर्माण किया गया है।ग्राम संडी की ओर जाने पर पुल की अंतिम छोर में दरार आने से आप अंदेशा लगा सकते है कि किस स्तर के मटेरियल की उपयोग से निर्माण किया गया हो। वही ढांचे को मुरम से ढक दिया गया है। ताकि बात वही के वही धरी के धरी रह जाये। इसकी लम्बाई 120.00 मीटर (5 स्पान @ 24.00 मीटर + 2× 7.50 =15.00मीटर अबटमेंट)= 135 मीटर है। यह डोटू नाला निर्माण 614.22 लाख अनुबंध लागत से निर्माण होने के बाद भी भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ गई है। गुणवत्ताहीन निर्माण कार्य के चलते ग्राम सलधा संडी ग्रामीणों में सवाल खड़े हो रहे है। यहां तक कुछ असामाजिकता ऐसा भी देखने को मिला है कि पुल से लगे सूचना बोर्ड को चोरी कर लिया गया है। इसके बाद भी संबंधित विभाग अब तक शांत व मौन नजर आना चोर के हौसले बुलंद हो गए होंगे। जो मजाक बन कर रह गया। इस निर्माण कार्य में पूरे खानापूर्ति की गई है। साथ ही ठेकेदार निर्भय देशलहरे को इस संबंध में दुरभाषा से संपर्क करने पर बात तक करने की फुर्सत नहीं है। वर्षा ऋतु लग चुके है। हाल ही में लगातार बारिश के चलते मौसम हमेशा बन रहता है। लिहाजा डोटू नाला ढांचे धीरे-धीरे धसने लगे।

GAUTAM BEMTRA

Related Articles

Back to top button