विविध

*बेरला सहित अंचल में पिछले कुछ दिनों से लगातार बारिश से खेत-खलिहान लबालब, नदी-नाले उफान पर*

 

बेरला:- जिले में कुछ दिनों से लगातार बारिश हो रही है। जिससे अंचल वासियों की जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गए है। वही लगातर बारिश होने पर नदी-नाले उफान मारने लगे है। बीते कुछ दिनों से सुबह से शाम व रात्रि में रिमझिम व बुंदा-बांदी के साथ लगातार बारिश हो रही है। वही बुधवार की सुबह 4 बजे से ही झमाझम बारिश होने पर खेत खलिहानों में लबालब पानी भर गए। जिसको लेकर किसान अपने खेत से पानी निकालने की प्रयास करते नजर आए। ताकि किसान की फसल पानी की जमाव से खराब न हो। लिहाजा ब्लॉक बेरला मुख्यालय सहित पूरे क्षेत्र में रिमझिम व झमाझम बारिश ने अपनी रुख पकड़ ली है। झड़ी की जोरदार बारिश ने खेत खलिहानों में रौनकता लौटा दी है। बता दें कि पिछले एक सफ्ताह पूर्व मानसून लगने के 15 दिनों तक बारिश नहीं हो रहे थे। जिनके कारण किसान सहित परिक्षेत्र के लोग चिंतित हो गए थे। किसानों की किसानी सूखाग्रस्त की ओर दिखाई देने लगे थे। इसके चलते मौसम ने करवट लेते हुए लगातर एक सफ्ताह से लगातार पानी गिर रहे है।बेरला क्षेत्र के कई ग्रामीण अंचल को शिवनाथ नदी व खारुन नदी से लगे हुए है। परिक्षेत्र में लगातार बारिश होने पर शिवनाथ नदी व खारुन नदी उफान पर आ गए है। बेमेतरा जिला के ब्लॉक बेरला के सीमा वर्तीय ग्राम कंडरका, बेरलाकला, भालेसर, मुड़पार आदि ग्राम रायपुर की सीमा को जोड़ती है। बेरलाकला जो राजधानी रायपुर को जोड़ने वाली एनीकट उफान पर है। खारुन नदी उफान के कारण अब इन रास्तों से आना-जाना बाधित हो गए है। बेरलाकला की खारुन नदी एनीकट व खम्हरिया एम-मंगलोर शिवनाथ नदी एनीकट से लगभग 3 फिट ऊपर से पानी बह रहे है। स्थानीय लोग इस नजारा को देखने के लिए बड़ी संख्या में आ रहे है। प्राकृतिक दृश्य की फोटो सेल्फी लेने के लिए जान जोखिम में रखकर पुल के ऊपर डिवाईडरों, एनीकट के पिलरों में चढ़कर फोटो ले रहे है। इस प्रकार लापरवाही करने वालो की जायजा लेने के लिए स्थानीय पुलिस व एसडीआरएफ की टीम की ओर से कोई सुरक्षा करते नजर नहीं आये।

 

इन दिनों लगातार बारिश होने से ग्रामीण अंचलों में मजदूरी करने वाले मजदूर का काम पर बुरा प्रभाव पड़ा। इससे मजदूरों की काम बंद हो गए। कई ऐसे मजदूर है जो रोजाना का काम कर अपना घर का जीवनयापन चलाते है। उनका काम बंद होने पर चिंता का विषय बन गए है।

GAUTAM BEMTRA

Related Articles

Back to top button