*■नवागढ़ में चल रहे सट्टेबाजी पर थाना व साइबर की संयुक्त कार्यवाही, नगदी 35,990 रुपये के साथ पकड़ाए तीन आरोपी पर जुआं अधिनियम 2022 के तहत अपराध पंजीबद्ध कर कार्यवाही■*

*बेमेतरा/नवागढ़:-* ज़िला क्षेत्र में पुलिस प्रशासन के आला अफसरों के निर्देशन व मार्गदर्शन पर लगातार गैरकानूनी एवं अवैध कार्यो पर कार्यवाही की जा रही है। इसी कड़ी में आज नवागढ़ थाना क्षेत्र में सट्टेबाजी के दो मामलों में तीन आरोपियों पर बड़ी कार्यवाही हुई है, जिसमें तीनो के पास से कुल 35,990 रुपये की जब्ती बनाई गई है।यह कार्यवाही नगर मुख्यालय नवागढ़ में आरोपी प्रकाशचन्द्र जैन के घर के सामने सोनीपारा एवं बोरतरा गाँव के निवासी राजू लाल साहू के घर के समीप हुई है और इस कार्यवाही में थाना मुख्यालय स्थित नगर नवागढ़ के सोनीपारा निवासी 65 वर्षीय प्रकाशचन्द्र जैन पिता अमोलचंद जैन एवं देवांगन पारा निवासी 50 वर्षीय सन्तोष शर्मा पिता रामाधार शर्मा व थाना इलाके के ग्राम बोरतरा निवासी 27 वर्षीय राजुलाल साहू पिता लखनु साहू पर कार्यवाही हुई है। जिसमे नवागढ़ थाना एवं साइबर सेल के स्टॉफ का विशेष योगदान रहा।




