छत्तीसगढ़
जिला क्षय उन्मूलन केन्द्र, जिला अस्पताल, नारायणपुर निश्चय मित्र द्वारा सहयोग

जिला क्षय उन्मूलन केन्द्र, जिला अस्पताल, नारायणपुर निश्चय मित्र द्वारा सहयोग

नारायणपुर, 07 मार्च 2023 – जिला क्षय उन्मूलन कार्यक्रम (एनटीइपी) अंतर्गत टीबी मरीजों को पोषण आहार प्रदाय किये जाने हेतु विभिन्न एन जी ओ संस्थाओं, व्यक्तिगत रूप से प्रधानमंत्री टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत निश्चय मित्र ऑनलाईन पोर्टल में रजिस्टर होकर 06 माह तक पोषण आहार प्रदाय किये जाने की सहमति दी गई है। जिले में बहुतायात मात्रा में टीबी मरीज पाये जा रहे हैं, जिन्हें ईलाज अवधि के दौरान अतिरिक्त पोषण आहार की जरूरत होती है किन्तु टीवी मराजों द्वारा पोषण आहार लेने में असमर्थता बताई जाती है जिसके कारण टीबी की दवाई मरीजों पर अच्छी तरह से प्रभाव नहीं डाल पाती है और मरीज पूर्ण रूप से स्वस्थ्य नहीं हो पाते हैं, प्रधानमंत्री टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत् निश्चय मित्र के सहयोग से टीवी मरीजों को पोषण आहार निम्न संस्थाओं द्वारा जिसमें खातरगक्ष महिला परिषद समूह द्वारा खतरगच्छाधिपति आचार्य श्री जिनमणिप्रभसूरिजी म.सा. के अवतरण दिवस पर 6 मार्च को 50, एवं जिला व्यापारी संघ अध्यक्ष, श्री पंकज जैन द्वारा 10 मरीजों को गोद लेकर प्रत्येक माह चना, सोयाबिन, एवं फल्लीदाना टीबी मरीजों को प्रदाय किया जा रहा है। इस प्रकार कुल 60 टीबी मरीजों को पोषण आहार के सहयोग से टीबी मरीज पूर्ण रूप से स्वस्थ्य हो रहे हैं।




