विविध

*सहसपुर स्कूल में बच्चों ने धूमधाम से मनाया पोला त्यौहार*

सहसपुर: शासकीय प्राथमिक/पूर्व माध्यमिक शाला सहसपुर में आज स्कूली बच्चों ने छत्तीसगढ़ का पारंपरिक त्यौहार पोला बड़े ही उत्साह के साथ मनाया। इस अवसर पर बच्चों ने मिट्टी के नंदिया बईला, जाता, पोरा, चुकिया और दीये जैसे कई पारंपरिक खिलौने बनाकर उनकी पूजा की।

बच्चों ने अपने घरों से छत्तीसगढ़ी व्यंजन जैसे ठेठरी, खुरमी, अइरसा और नमकीन बनाकर लाए और स्कूल में उनका प्रदर्शन किया। शिक्षकों ने बच्चों को पोला त्यौहार के महत्व के बारे में बताया, जो कि भादो माह की अमावस्या तिथि को मनाया जाता है। इस त्यौहार में बैलों की पूजा की जाती है। बच्चों ने भी इस दौरान अपने अनुभव साझा किए।

संकुल समन्वयक एम. डी. साहू ने बच्चों के इस आयोजन की सराहना की। इस मौके पर संस्था के प्रधान पाठक सुरेश राजपूत, शिक्षक रोहित बारले, शैलेंद्र कुमार साहू, किशोर कुमार नेताम, सूर्यकांत पाटिल, नीतू देवांगन और राकेश कुमार सहित सभी स्कूली बच्चे और रसोइया उपस्थित रहे।

GAUTAM BEMTRA

Related Articles

Back to top button