*बेरला के सभी स्कूलों में मेगा पालक शिक्षक बैठक व रक्षाबंधन का आयोजन*

बेरला:- नगर बेरला के प्राथमिक, पूर्व माध्यमिक शाला, शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में पालक शिक्षक का मेगा बैठक आयोजित किया गया। सर्वप्रथम माता शारदा भवानी का पूजा अर्चना कर सभी अतिथियों का तिलक लगा कर स्वागत किया गया। वही किस प्रकार से स्कूल को कैसे बेहतरीन कर सकते है इस उद्देश्य को लेकर सभी पालको से शिक्षको को स्कूल परिसर में विकास किए जाए।इस अवसर पर बहुत से सुझाव मिला और कुछ स्कूल में शाला विकाश समिति के लिए नया सदस्य भी नियुक्ति किया गया। सभापति शिवझड़ी सिन्हा ने बताया कि प्रथम गुरु माता-पिता के चरणो में नमन करते हुए शिक्षा ही जीवन का ही सार है, शिक्षक और विद्यार्थी एक दूसरे का पूरक माना जाता है। स्कूल परिसर में विद्यार्थियों का अनुशासन ही माता-पिता गुरुजनों का सम्मान देते है। इस कार्यक्रम में समिल्लित हुए
बलराम यादव नप. सभापति, जयप्रकाश बघेल पार्षद, अध्यक्ष जनभागीदारी, तोमेश्वरी साहू, शाला विकास समिति अध्यक्ष स.वि. चौहान, उपाध्यक्ष राघव सिन्हा, बीईओ बेरला जयप्रकाश मरकाम, प्राचार्य अर्चना साव, प्राचार्य पूर्णिमा दास, बृजेश अग्रवाल, प्रधान पाठक तारकेश्वर साहू, कौशल साहू, छात्रावास अधीक्षक वर्मा, हेमचंद बघेल, नीतू धीवर, नरेश साहू सहित समस्त शिक्षकगण, पालक जन, विद्यार्थी उपस्थित रहे।




