विविध

*नवनिर्वाचित सरपंच शशिकला मिश्रा ने विधायक दीपेश साहू से की सौजन्य मुलाकात*

 

*बिना किसी कारण समय गवाएँ आने वाले 5 वर्ष जनता की सेवा में अपना योगदान देंगे सौरभ मिश्रा*

 

 

बेमेतरा/बेरला:- बेमेतरा जिला के बेरला जनपद पंचायत क्षेत्र के अंतर्गत आने वाला ग्राम पंचायत बारगाँव के नवनिर्वाचित सरपंच शशिकला मिश्रा एवं भाजपा आईटी सेल के जिला संयोजक सौरभ मिश्रा रविवार को बेमेतरा विधानसभा के विधायक दीपेश साहू से सौजन्य मुलाक़ात की। इस अवसर पर विधायक दीपेश साहू ने नवनिर्वाचित सरपंच मिश्रा को जीत की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दी। साथ ही ग्राम पंचायत के प्रथम नागरिक के तौर पर सरपंच चयनित होते ही मिश्रा ने गाँव के विकास हेतु अपनी कर्तव्यों का पालन करने की शुरुआत कर दी। आज प्रथम भेंट मुलाक़ात में ही उन्होंने विधायक से गाँव में मूलभूत सुविधाओं जल, स्वास्थ्य, पक्की सड़क तथा गाँव में असामाजिक तत्वों की गतिविधियों पर त्वरित रूप से प्रतिबंध लगाने एवं शिक्षा के विषय में सार्थक चर्चा की। विधायक दीपेश साहू ने भी गहराई से इन विषयों को ध्यान में लेते हुए। त्वरित रूप से सुविधाएं मुहैया कराने हेतु संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारीयों को साथ ही प्रशासनिक अधिकारियों को निर्देशित किये।

भाजपा नेता एवं सरपंच प्रतिनिधि सौरभ मिश्रा के अनुसार उनका मानना है। गाँव की जनता ने उन्हें अपना सेवक के रूप में चुना है तो हमारा यह प्रथम दायित्व है कि हम बिना किसी कारण समय गवाएँ आने वाले 5 वर्ष जनता की सेवा में अपना योगदान दें।

GAUTAM BEMTRA

Related Articles

Back to top button