*मानस दर्शन ने आयोजित किया ऑनलाइन राष्ट्रीय कवि सम्मेलन*

*प्रभु श्री राम जी के उपर काव्य रचना सुनकर मंत्र मुग्ध हुए श्रोता*
बेमेतरा:- मानस दर्शन ने ऑनलाइन राष्ट्रीय कवि सम्मेलन का आयोजन किया। जिसमें मानस दर्शन जीवन अर्पण छत्तीसगढ़ सहित एशिया का प्रथम ऑनलाइन पटल जो विगत 7 वर्षों से श्री राम कथा के साथ-साथ विविध प्रकार से नवाचार आयोजन करता रहा है। यह 5 मई 2025 से 23 मई 2025 तक 19 दिवसीय ऑनलाइन मानस प्रतियोगिता मातृ देवो भव मानस मंथन 5.0 के समापन पश्चात 25 मई को अंतरराष्ट्रीय काव्य गोष्ठी, कवि सम्मेलन, मानस दर्शन कलमकार परिषद् की प्रस्तुति, देश के विख्यात कवियों के संग का आयोजन किया गया। जिसमें रेखा शर्मा, स्नेहा मुजफ्फरपुर बिहार, प्रमोद मिश्रा निर्मल ग्रेटर नोएडा दिल्ली, अमन अक्षर इंदौर, अंतरराष्ट्रीय कवि पंकज अंगार जी ललितपुर उत्तरप्रदेश, डॉक्टर अरविन्द श्रीवास्तव असीम दतिया मध्यप्रदेश, मिंटू कुमार आर्मी सह युवा साहित्यकार बेगूसराय बिहार डॉ सुनील परीट, बेलगाम कर्नाटक, मिनेश कुमार साहू जी गंडई , ईश्वर साहू जी बंधी बेमेतरा, वीरेंद्र सिंह ठाकुर कपसीडीह, गरियाबंद ने अपनी अपनी उत्कृष्ट कविता पाठ कर श्रोताओं को भाव-विभोर कर दिया। कवि सम्मेलन के प्रभारी आत्मा राम साहू धड़कन मानस दर्शन परिवार एवं मुन्नालाल देवदास, कवि, साहित्यकार, गीतकार थे। कवि सम्मेलन का संचालन छत्तीसगढ़ के वरिष्ठ साहित्यकार, गीतकार, लोकगायक एवं राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित सीताराम साहू जी श्याम ने किया।
कवि सम्मेलन पश्चात 19 दिवसीय ऑनलाइन मानस प्रतियोगिता में ऑफलाइन आयोजन के लिए चयनित मण्डलीयों की घोषणा भी की गई जो कि इस प्रकार हैं मातृ वर्ग में जय मां बमलेश्वरी महिला मानस परिवार कोलेगांव कवर्धा, माधुरी मानस परिवार नहरगांव गरियाबंद, गौरी महिला मानस परिवार रेंगाकथेरा, बालोद, भूमिजा मानस परिवार गुढियारी रायपुर, अदिति हर्षा मानस परिवार, बिरकोनी बागबाहरा महासमुंद, पुरुष वर्ग में लोकसिंगार मानस परिवार आमकोणी, नूतन मानस परिवार धौरा भाटा, विधि हरि हर मानस परिवार भिंभौरी बेमेतरा, आदिशक्ति मानस परिवार बगतारा, जय ठाकुर देव मानस परिवार उपरवारा, रामसिय मानस परिवार कोटगांव, सत्संग सरिता मानस परिवार हसदा नम्बर 1 और साईं मानस परिवार अंडा दुर्ग है। सभी मंडलियों की प्रस्तुति ग्राम मरौद कुरूद में आयोजित होने वाले ऑफलाइनकार्यक्रम में होगी।
विशेष वर्ग से, संगीत में ज्ञान गंगा मानस परिवार गनियारी, अनुशासन में हे शारदे बालिका मानस परिवार रणजीतपुर, व्याख्या विशेष पर गीता संदेश बालिका मानस परिवार बहुरणभेंडी को प्राप्त हुआ है। मानस दर्शन जीवन अर्पण परिवार के संस्थापक दीपक गुहा, केंद्रीय संयोजक मंडल के के के सिन्हा, डी एल सिन्हा, आर डी साहू, रामकुमार प्रजापति, पिंटू पटेल, मेसुल साहू, भूपेश बनपेला, माखन साहू, बिहारी यादव, विष्णु साहू गजेन्द्र वर्मा, पुनेश्वर साहू, मातृ संयोजक मंडल की सविता सोन, महेश्वरी वर्मा, डा ओंकार चंद्राकर, सरस्वती साहू, हितेंद्र साहू, नोमेश सिन्हा, युगल साहू, वंदना साहू, सहित युवा प्रकल्प बालिका प्रकल्प, एवं आशीर्वादक गुरुजनों जगदीश देशमुख, अर्जुनपुरी गोस्वामी, गोपाल वर्मा, नूतन साहू समस्त निर्णायक मंडल ने बधाई और शुभकामनाएं दीं है।




