विविध

*साहू समाज की आराध्य माता कर्मा सेवा, त्याग और भक्ति समर्पण की देवी :- योगेश तिवारी*

बेमेतरा:- तहसील साहू संघ बेरला एवं परिक्षेत्रीय साहू संघ कुसमी के सयुंक्त तत्वाधान में ग्राम सुरहोली में कर्मा जयंती महोत्सव धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर आदर्श विवाह, इकाई अध्यक्षों का सम्मान एवं 9 जोड़ो का आदर्श विवाह हुआ। इस दौरान किसान नेता योगेश तिवारी बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए। किसान नेता योगेश तिवारी ने आगामी वर्ष अपनी ओर से 5 जोड़ो का आदर्श विवाह कराने की घोषणा किया। इस अवसर पर समाज के लोगों ने मुख्य अतिथि किसान नेता का सम्मान किया। किसान नेता ने उपस्थित जनों को संबोधित करते हुए कहा कि प्रदेश में सामूहिक विवाह का श्रेय साहू समाज को जाता है, पूरे समाज में यदि परिवर्तन लाना है, समाज को कुरीति और फिजूल खर्ची को रोकना है तो साहू समाज के तर्ज पर पूरे प्रदेश को कांम करना है। भक्त माता कर्मा भगवान श्री कृष्ण की महान भक्त थीं, इसलिए श्रीकृष्ण ने उन्हें साक्षात दर्शन दिए थे। तब माता ने भगवान श्रीकृष्ण को खिचड़ी खिलाई थी। साहू समाज की आराध्य देवी माता कर्मा सेवा, त्याग और भक्ति समर्पण की देवी हैं। माता कर्मा की गौरव गाथा जनमानस में श्रद्धा तथा भक्तिभाव से वर्षों से चली आ रही है। कार्यक्रम में समाज के पदाधिकारी रहे उपस्थित अध्यक्ष सूर्यकांत साहू तहसील साहू संघ बेरला, उपाध्यक्ष सुरीत राम साहू सरदा, सरस्वती कमल किशोर साहू कुसमी, मनोनित उपाध्यक्ष विजय कुमार साहू गुधेली, बलराम साहू तेलगा, गंगाधर साहू सांकरा, द्वारिका साहू पतोरा, रूखमणी साहू भिभौरी, दामनी अरुण साहू बेरला, मंजू साहू खर्रा, अनुसुईया साहू मावली, ममता साहू सरदा, सचिव मनहरण लाल साहू बेरला, सहसचिव केहर साहू भिलौरी, अरुण साहू बेरला, कुशल साहू भटगांव आदि उपस्थित थे।

GAUTAM BEMTRA

Related Articles

Back to top button