विविध

*पंचायत कठिया की गलियों में कीचड़ से त्रस्त ग्रामीण, सालों से नहीं हुआ समाधान*

*बारिश में घर से निकलना हुआ मुश्किल, जिम्मेदारों से नाली-मुरुम की मांग*

बेरला:- जनपद पंचायत बेरला अंतर्गत ग्राम पंचायत कठिया के कई वार्डों में जलजमाव और कीचड़ की समस्या सालों से बनी हुई है। मानसून आते ही यहां की गलियां दलदल ही नहीं, बल्कि गंदगी व बदबू में तब्दील हो जाती है। इससे वार्ड वासियों के लिए सबसे बड़ी समस्या बन गई। आय दिनों बीमारी व जहरीली कीड़े मकौड़े जीव का खतरा हमेशा बना हुआ है। इस तरह गन्दे पानी की जमाव होने से गली में चलना मुश्किल हो गए है। स्कूली बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक को रोजाना परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। गली में घुटनों तक कीचड़ की जमाव और गंदी बदबूदार दुर्गंध के कारण आवागमन बाधित हो रहे है। उक्त समस्या नाली और मुरुमीकरण नहीं होने के कारण बारिश का पानी रुक जाता है। स्थानीय लोगों ने कहा कि दोपहिया वाहन फिसल रहे हैं और पैदल चलना भी मुश्किल हो गया है। साथ ही थोड़ी सी बारिश में ही पूरे गांव का संपर्क मुख्य मार्ग से टूट जाता है।

*नाली सफाई और मुरुम की मांग*
ग्रामीणों ने जनपद पंचायत बेरला के सीईओ और सरपंच-सचिव से मांग की है कि तत्काल नालियों की सफाई कराई जाए और वार्डों में मुरुम डलवाकर अस्थायी राहत दी जाए। साथ ही स्थायी समाधान के लिए सीसी रोड और पक्की नाली का निर्माण कराया जाए।

जनसेवक रविन्द्र भास्कर चौबे ने कहना है कि हर चुनाव में वादे होते हैं, लेकिन बरसात आते ही वही कीचड़ और वही परेशानी वापस लौट आती है। अब उन्होंने जल्द कार्रवाई न होने पर कलेक्टर कार्यालय में ज्ञापन देने की चेतावनी दी है।

*मूलभूत सुविधा से वंचित, बजट की आवंटन आखिर कहां उपयोग*

ग्राम पंचायत कठिया में इस समस्या को लेकर लगातार बड़ी सवाल खड़ा हो रहे है। शासन प्रशासन के अनुसार 2025-26 में हुए बजट की राशियों का आखिर पंचायत कहाँ खर्च कर रहे है। जिससे लोगों के मूलभूत समस्या का समाधान नहीं हो रहा।
■■■■■■
इस संबंध में ग्राम पंचायत कठिया सरपंच बिरम भारद्वाज से दुरभाषा के माध्यम से संपर्क करने पर उनके द्वारा कोई जवाब नहीं दिया गया।

GAUTAM BEMTRA

Related Articles

Back to top button