देश दुनिया

सर्दी में बर्तन धोते समय अब नहीं होंगे हाथ सुन्न, ये 4 किचन हैक्स झटपट करेंगे काम आसान

सर्दी के मौसम में ठंडे पानी में काम करना किसी बड़े टास्क से कम नहीं होता और ऐसे में अगर बर्तन धोने पड़ जाए, तो हाथ सुन्न पड़ जाते हैं। अगर आप भी ठंडे पानी से बर्तन धोती हैं, तो कुछ हैक्स की मदद से काम को आसान बना सकती हैं। सर्दियों के मौसम में महिलाएं सोचती हैं, जितना पानी में कम काम हो उतना ही अच्छा। ठंड के मौसम में पानी में काम करते समय अक्सर हाथ सुन्न हो जाते हैं या फिर ड्राई होने लगते हैं। लेकिन किचन में ऐसे सौ काम होते हैं, जो पानी के बिना नहीं हो सकते। जैसे बर्तन, सब्जी धोना। वैसे तो आप बर्तन धोने के लिए सर्दी में गर्म पानी का इस्तेमाल कर सकती हैं। इससे न सिर्फ हाथ सही रहेंगे बल्कि बर्तनों की चिकनाई भी अच्छे से साफ हो जाएगी। ठंड में अक्सर बर्तनों में घी-तेल लगा रहता है, जो ठंडे पानी से नहीं साफ होता। ऐसे में आप थोड़ा गर्म पानी ले सकती हैं। अगर आप भी ठंडे पानी से बर्तन धोती हैं, तो कुछ आसान किचन हैक्स अपनाकर अपने हाथों की केयर भी कर सकते हैं और काम भी जल्दी खत्म हो जाएगा। जी हां, कुछ किचन टिप्स ऐसे हैं, जो आपके गंदे बर्तनों को साफ भी कर देंगे और आपको भी परेशानी नहीं होगी।

पानी में भिगोएं- खाने के तुरंत बाद बर्तनों में पानी में भिगोकर रख दें। आप बर्तन भिगोने के लिए गर्म पानी का इस्तेमाल भी कर सकती हैं। इससे बर्तनों में लगा झूठा साफ हो जाएगा और बर्तन मांजने में ज्यादा मेहनत नहीं लगेगी।

2- रबर वाले ग्लव्स- सर्दी में बर्तन मांजने के लिए आप रबड़ वाले ग्लव्स पहन सकती हैं। इससे हाथों में ठंडा पानी नहीं लगेगा और बर्तन भी आसानी से साफ हो जाएंगे। रबर के ग्लव्स आजकल बर्तन धोने के लिए अलग से आने लगे हैं।जले हुए बर्तन- जले हुए बर्तनों में अलग कर दें और इनमें नींबू का रस-बेकिंग सोडा डालकर 2 मिनट छोड़ दें। तब तक आप बाकि बर्तनों को साफ करें। फिर इसे जूने की मदद से रगड़कर साफ कर लें।तवा साफ करें- तवे को अक्सर महिलाएं आखिरी में रगड़ती है, ये गलती न करें। तवे को पहले ही साफ करें। इसमें थोड़ी मेहनत लगती है। तवे को आप ईंट या फिर हार्पिक से चमकाएं। ईंट वाले तरीके में मेहनत है और हार्पिक डालकर जूना चलाने से तवा फौरन चमक उठेगा।

Abhitab Namdeo

Related Articles

Back to top button