देश दुनिया

सीएम के कार्यक्रम में भीड़ का हिस्सा बनने गई हरिजन आदिवासी एवं पिछड़ा वर्ग की जनता असमय समाई काल के गाल

सीएम के कार्यक्रम में भीड़ का हिस्सा बनने गई हरिजन आदिवासी एवं पिछड़ा वर्ग की जनता असमय समाई काल के गाल

जनाधार खो चुकी भाजपा सत्ता खोने से डरने पर सरकारी मदो का कर रही दुरुपयोग- मनोज शाह

सिंगरौली। मध्यप्रदेश के सतना जिले में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान एक दिवसीय कार्यक्रम रहा जिसमें जिला प्रशासन के द्वारा सीएम की कार्यक्रम में भीड़ रहे ताकि मुख्यमंत्री के झूठे भाषणों को सुन सके इसके लिए सरकारी मदो का दुरुपयोग सरकार के निर्देशन पर जिला प्रशासन के द्वारा किया गया ,
सीएम के कार्यक्रम की भीड़ बनी जनता वापसी के समय टनल, मोहनिया घाटी के पास हादसे का शिकार हो गई जिसमें हरिजन आदिवासी एवं पिछड़ा वर्ग की जनता काल के गाल में समा गई।
शिवराज सिंह चौहान एवं भारतीय जनता पार्टी के सरकार को घेरे में लेते हुए मनोज शाह यूथ कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष ने कहा कि शिवराज सिंह चौहान अपने हर भाषण में हरिजन आदिवासी एवं पिछड़ा वर्ग के लिए देव तुल्य शब्द एवं अपने को इन वर्गीय जातियों का मसीहा बताते हैं तो फिर क्यों हरिजन आदिवासी एवं पिछड़ा वर्ग की जनता को बलि का बकरा बनाते हैं हमेशा इन्हीं प्रलोभन देकर हर कार्यक्रम में भीड़ इकट्ठा करने का एक भीड़ का हिस्सा बनाने का कार्य शिवराज सिंह चौहान एवं भारतीय जनता पार्टी की सरकार के द्वारा किया जाता है जनता के हित में कार्य तो केवल शिवराज सिंह चौहान की कार्यक्रम के दौरान झूठे भाषणों में ही होता है असलियत में कुछ दिखता नहीं आज संपूर्ण क्षेत्र में ही नहीं बल्कि पूरे मध्यप्रदेश में शोक का माहौल पसरा है ,
जिस प्रकार मुख्यमंत्री के भाषण को सुनने के लिए भीड़ कांसा बनने के लिए गरीब आदिवासी, हलचल, एवं पिछड़ा वर्ग की जनता को वेट चढ़ाया जाता है जोकि सरासर निंदनीय है भाजपा कुछ कोई भी मरकत कर ले जनता समझ चुकी है और भाजपा को सत्ता से निकालने का काम जल्द करेगी और आगामी सीएम के कार्यक्रम में भीड़ का हिस्सा नहीं बनेगी अब सरकार एवं प्रशासन के बहकावे में जनता आने वाली नहीं है।

Sunil Namdeo

Related Articles

Back to top button