बहू की मौत के सदमे में 109 वर्षीय देवी सिंह ने तोड़ा दम, 105 साल की उम्र में फिर आने लगे थे दांत

देवी सिंह ने परिवार के कई सदस्य की मौत के सदमे सहन किए. इससे पहले इंजीनियर बेटे की मौत हो गई. दूसरे बेटे महिंद्र की मौत का सदमा और अब उनके दूसरे बेटे महेंद्र पाल की पत्नी की भी मौत 1 सप्ताह पूर्व हुई थी. इसी का सदमा वह सहन ना कर पाए.
देवी सिंह के पुत्र महेंद्र पाल ने बताया कि उनके पिता अभी भी पूर्ण रूप से स्वास्थ्य थे. कभी कबार खेती-बाड़ी में भी काम किया करते थे. 105 वर्ष की आयु में उनके दांत दोबारा आने शुरू हो गए थे. वह 109 वर्ष के थे. बेटे ने बताया कि सिर्फ उनकी आंखों की रोशनी थोड़ी-थोड़ी कम हुई थी, लेकिन अपनी पुत्रवधू की मृत्यु का सदमा सहन ना कर पाए और सोमवार रात्रि करीबन 8:30 बजे उन्होंने अंतिम सांस ली. क्षेत्र में उनकी मौत के बाद शोक की लहर है
देवी सिंह ने अपने जीवन में पांच शादी रचाई और उनके बच्चे भी अब बुजुर्ग हो गए हैं. देवी सिंह ने बताया था कि उन्होंने 5 शादियां की और छठी शादी इसलिए नहीं हो पाई थी, क्योंकि विवाह से कुछ दिन ही महिला की मौत हो गई थी. अभी पांचवीं पत्नी के बच्चे हैं और उनकी पत्नी उसे 25 वर्ष छोटी है.




