देश दुनिया

शादी में डांस कर रहा था युवक, अचानक पड़ा दिल का दौरा और देखते ही देखते हो गई मौत

मृतक की पहचान मुट्यम (Mutyam) के रूप में हुई है. मुट्यम महाराष्ट्र के मूल निवासी था. वह हैदराबाद से करीब 200 किलोमीटर दूर निर्मल जिले के पारडी गांव में

हैदराबाद: भारत में कोरोना के बाद हार्ट अटैक और कार्डियक अरेस्ट के मामले तेजी से बढ़े हैं, खासकर नौजवानों में यह ज्यादा देखने को मिला है. अब एक खबर तेलंगाना (Telangana) से आई है. यहां शनिवार रात को एक 19 वर्षीय युवक अपनी रिश्तेदार की शादी में पहुंचा था. युवक जश्न के मूड में था और मेहमानों की मौजूदगी में एक लोकप्रिय गाने पर डांस कर रहा था. अचानक डांस करते समय वह गिरकर बेहोश हो गया. परिवार वाले तुरंत अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. मृतक की पहचान मुट्यम (Mutyam) के रूप में हुई है. मुट्यम महाराष्ट्र के मूल निवासी था. वह हैदराबाद से करीब 200 किलोमीटर दूर निर्मल जिले के पारडी गांव में एक रिश्तेदार की शादी के रिसेप्शन में पहुंचा था. इसी मौके पर वह नाच रहा था. इस घटना का वीडियो भी इंटरनेट पर वायरल हो रहा है. वीडियो में देखा जा सकता है कि मुट्यम सफ़ेद शर्ट पहने डांस कर रहा था, अचानक वह गिर जाता है और थोड़ा उठने की भी कोशिश करता है, तभी एक शख्स उसके पास पहुंचता है और उसे उठाने की कोशिश करता है.डॉक्टरों ने कहा कि युवक को बड़े पैमाने पर कार्डियक अरेस्ट हुआ होगा, जिससे उसकी मौत हो गई. बता दें कि तेलंगाना में चार दिनों में इस तरह की यह दूसरी घटना है. इससे पहले 24 वर्षीय एक पुलिस कॉन्स्टेबल की 22 फरवरी को हैदराबाद के एक जिम में वर्कआउट (Gym Workout) के दौरान कार्डियक अरेस्ट से मौत हो गई थी.
Sunil Namdeo

SUNIL ANAND NAMDEO

Sunil Namdeo

SUNIL ANAND NAMDEO

Related Articles

Back to top button