देश दुनिया

बर्ड फ्लू के चलते मरने लगी मुर्गियां,,तो निगम प्रशासन के आदेश ने चौका दिया है Chickens started dying due to bird flu, then the order of the corporation administration has shocked

मुर्गियों के मरने के बाद पोस्टमार्टम कराया गया था, जिसमें फाउल कॉलरा की बात सामने आई थी. इसके बाद रिपोर्ट में बर्ड फ्लू की पुष्टि हुई थी. बर्ड फ्लू की पुष्टि होने के बाद

। झारखंड में बोकारो के बाद अब रांची नगर निगम क्षेत्र में बर्ड फ्लू ने दस्तक दे दी है. इसको लेकर पशुपालन विभाग के डायरेक्टर ने एडवाइजरी जारी करते हुए विभाग का कहना है कि करमटोली के पास देसी मुर्गियों की मौत की वजह बर्ड फ्लू है।प्रभावित इलाके में सर्वे कराया जाएगा और एहतियात के तौर पर जरूरी फैसले लिए जाएंगे. जानकारी के अनुसार, भोपाल की लैब से आई रिपोर्ट में मुर्गियों की मौत की वजह बर्ड फ्लू बताया गया है. प्रभावित इलाके के 10 किलोमीटर के रेडियस में मॉनिटरिंग की जाएगी. इसी के साथ मुर्गियों को

 

 भी मारने का आदेश दिया गया है।बता दें कि इससे पहले झारखंड के बोकारो में बर्ड फ्लू की पुष्टि हो चुकी है. जांच रिपोर्ट आने के बाद हड़कंप मच गया था. दरअसल, बोकारो में राजकीय कुक्कुट प्रक्षेत्र में मुर्गियां लगातार मर रही थीं. इसके बाद जांच के लिए सैंपल लिए गए थे. यहां 18 दिन में सैकड़ों मुर्गियों की मौत हो गई थी. इसके बाद से बर्ड फ्लू को लेकर एहतियात बरती जा रही थी. स्वास्थ्य विभाग और जिला प्रशासन अलर्ट मोड में था. मुर्गियों के मरने के बाद पोस्टमार्टम कराया गया था, जिसमें फाउल कॉलरा की बात सामने आई थी. इसके बाद रिपोर्ट में बर्ड फ्लू की पुष्टि हुई थी. बर्ड फ्लू की पुष्टि होने के बाद अधिकारियों ने बाकी मुर्गियों को मारने के आदेश दिए थे. इसी के साथ मुर्गी फार्म से एक किलोमीटर के दायरे में मुर्गी बेचने पर प्रतिबंध लगा दिया था.

Sunil Namdeo

SUNIL ANAND NAMDEO

Sunil Namdeo

SUNIL ANAND NAMDEO

Related Articles

Back to top button