देश दुनिया

अब मिट्टी के बाहर पराली में उगेगा आलू, वैज्ञानिकों ने खोजी कमाल की तकनीक – POTATOES GROWING NEW TECHNIQUE

नाहन: अब तक आपने आलू को जमीन के अंदर ही उगते हुए देखा होगा, लेकिन अब आलू जमीन के अंदर ही नहीं बाहर भी उगेगा. हिमाचल में आलू की खेती की इस नई तकनीक का ईजाद कृषि वैज्ञानिकों ने किया है. वैज्ञानिकों ने आलू की कुफरी नीलकंठ और कुफरी संगम किस्म पर शोध किया था. ये शोध जिला सिरमौर के कृषि विज्ञान केंद्र धौलाकुआं में ही किया गया. ये शोध सफल रहा और आधा हैक्टेयर भूमि पर इस तकनीक के जरिए आलू का उत्पादन भी हुआ है.आलू की खेती के लिए पहले तो किसान को खेत जोतना पड़ता है फिर मेढ़ तैयार करना पड़ती है उसके बाद आलू का बीज मिट्टी में डाला जाता है, लेकिन कृषि वैज्ञानिकों की खोजी गई नई तकनीक से अगर किसान आलू की खेती करते हैं तो उन्हें न तो खेत को जोतने की जरूरत है और न ही मेढ़ तैयार करने की. बस आलू के बीज को नमीयुक्त जमीन के ऊपर रखा जाएगा और उसे मिट्टी में भी दबाने की जरूरत नहीं होगी.

Abhitab Namdeo

Related Articles

Back to top button