देश-दुनिया

डॉग कपल की लव स्टोरी में आया नया मोड़, मंगनी के बाद टूटी राजा-काजल की शादी, जानें वजह

सागर. डॉग कपल राजा और काजल की मंगनी धूमधाम से हुई थी. अखबारों की सुर्खियां और टीवी की हेडलाइन बनी इस मंगनी को नजर लग गई. शादी को लेकर समाज के लोगों ने रोड़ा अटका दिया, और आखिरकार मंगनी टूट गई. अब राजा और काजल एक-दूजे के नहीं हो सकेंगे.

दरअसल यह खबर इसलिए महत्वपूर्ण है कि सागर के बिलहरा में 23 मार्च को होने वालीराजा डॉग और काजल बिच की शादी अब नहीं हो सकेगी. इसको लेकर की जा रही सारी तैयारियां रोक दी गई हैं वहीं इनके मालिकों के द्वारा माफीनामा लिखकर थाने में दिया गया है. क्योंकि राजा और काजल की शादी होने से हिंदू संगठनों को ऐतराज है उन्होंने इस शादी को लेकर विरोध दर्ज कराते हुए थाने में आवेदन दिया था.शिकायती आवेदन में बताया गया कि अभी जो मंगनी की रस्म हिंदू रीति रिवाज से की गई है, उससे हिंदू समाज के रीति-रिवाजों का मजाक बनाया गया है. इसलिए इन लोगों से माफी मांगने की बात कही थी जिसके बाद यह शादी रोक दी गई साथ ही राजा के मालिक अरमान खान और कुतिया के मालिक मंदिर यादव ने हाथ जोड़कर माफी मांगी है. उनका कहना है कि उनका उद्देश्य किसी भी प्रकार से ना तो धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने और ना ही किसी रीति रिवाज का मजाक उड़ाने का था वह तो अचानक बैठकर बातचीत हुई तो खुशी में हम लोग ऐसा कर रहे थे.जानिए पूरा मामला
आपको बता दें कि पिछले हफ्ते कुत्तेऔर कुतिया की प्रेम कहानी सामने आई थी, राजा नाम का कुत्ता घर से गायब रहता था. मालिक ने पता किया तो वह उस घर के बाहर जाकर बैठ जाता था, जहां काजल नाम की कुतिया रहती थी. इसके बाद दोनों जानवरों के

 

 मालिकों ने बैठकर यह रिश्ता तय किया था और फिर धूमधाम ढोल ताशों के साथ मंगनी की रस्म संपन्न कराई गई थी जो काफी चर्चाओं में रही थी. इसके बाद 23 मार्च को बारात लाने, मंडप सजाने, कुत्ते कुतिया को दूल्हा-दुल्हन बनाने और सही भोज कराने की तैयारी की जा रही थी, लेकिन कुछ समाजजन ने इसे संस्कृति का अपमान बताते हुए शादी रुकवा दी.

Sunil Namdeo

SUNIL ANAND NAMDEO

Sunil Namdeo

SUNIL ANAND NAMDEO

Related Articles

Back to top button