देश-दुनिया

आज आ रहे हैं इन 2 कंपनियों के IPO, जानें निवेशक कितने में खरीद सकेंगे शेयर?

नई दिल्ली. भारतीय शेयर बाजार में आज दो नए कंपनियों के IPO (इनिशियल पब्लिक ऑफरिंग) आ रहे हैं. आईपीओ लाने वाली कंपनियों में आर्चियन केमिकल इंडस्ट्रीज और फाइव स्टार बिजनेस फाइनेंस शामिल हैं. दस्तावेजों के मुताबिक आर्चियन केमिकल्स और फाइव स्टार बिजनेस के आईपीओ 9 नवंबर से 11 नवंबर तक खुले रहेंगे. शेयर बाजारों पर उपलब्ध आंकड़ों के मुताबिक वर्ष 2022 में अब तक 26 कंपनियां 48,000 करोड़ रुपये जुटाने के लिए आईपीओ लेकर आईं हैं. पिछले साल 63 आईपीओ से 1.19 लाख करोड़ रुपये जुटाए गए थे.

गैर बैंकिंग वित्तीय कंपनी फाइव स्टार बिजनेस फाइनेंस ने बताया कि अपने 1,960 करोड़ रुपये के आईपीओ के लिए उसने मूल्य दायरा 450-474 रुपये प्रति शेयर तय किया है. कंपनी ने एक बयान में बताया कि उसका आईपीओ 9-11 नवंबर तक खुला रहेगा. यह आईपीओ पूरी तरह से बिक्री पेशकश (ओएफएस) होगा, जिसमें मौजूदा शेयरधारक और प्रवर्तक 1,960 करोड़ रुपये के शेयरों की बिक्री करेंगे. यह कंपनी छोटे उद्यमियों और स्वरोजगार वाले लोगों को व्यवसाय लोन देती है. कंपनी की दक्षिण भारत में मजबूत मौजूदगी है.गैर बैंकिंग वित्तीय कंपनी फाइव स्टार बिजनेस फाइनेंस ने बताया कि अपने 1,960 करोड़ रुपये के आईपीओ के लिए उसने मूल्य दायरा 450-474 रुपये प्रति शेयर तय किया है. कंपनी ने एक बयान में बताया कि उसका आईपीओ 9-11 नवंबर तक खुला रहेगा. यह आईपीओ पूरी तरह से बिक्री पेशकश (ओएफएस) होगा, जिसमें मौजूदा शेयरधारक और प्रवर्तक 1,960 करोड़ रुपये के शेयरों की बिक्री करेंगे. यह कंपनी छोटे उद्यमियों और स्वरोजगार वाले लोगों को व्यवसाय लोन देती है. कंपनी की दक्षिण भारत में मजबूत मौजूदगी है.क्या होगी शेयर की कीमत?
समुद्री रसायन विनिर्माता आर्चियन केमिकल इंडस्ट्रीज ने अपने 1,462 करोड़ रुपये के आईपीओ के लिए मूल्य दायरा 386-407 रुपये प्रति शेयर तय किया है. कंपनी ने बताया कि आरंभिक शेयर बिक्री 9 नवंबर को खुलकर 11 नवंबर को बंद होगी. आईपीओ में 805 करोड़ रुपये के नए शेयर जारी किए जाएंगे. वहीं इंडिया रिसर्जेंस फंड समेत कंपनी के प्रवर्तक और निवेशक 1.61 करोड़ शेयरों की बिक्री पेशकश (ओएफएस) लाएंगे.1,462.3 करोड़ रुपये जुटाएगी कंपनी
आर्चियन केमिकल को आईपीओ के जरिये 1,462.3 करोड़ रुपये जुटने की उम्मीद है. कंपनी ने बताया कि 75 प्रतिशत निर्गम पात्र संस्थागत निवेशकों के लिए आरक्षित रखा गया है, 15 प्रतिशत गैर-संस्थागत निवेशकों और शेष 10 प्रतिशत खुदरा निवेशकों के लिए आरक्षित रखा गया है. आर्चियन ब्रोमाइन, इंडस्ट्रियल सॉल्ट और सल्फेट का उत्पादन करती है और दुनियाभर के ग्राहकों को इनका निर्यात भी करती है. यह अपने उत्पादों का उत्पादन और विनिर्माण गुजरात में करती है.

Sunil Namdeo

Related Articles

Back to top button