इन 4 राज्यों में टूटेगा आंधी और बेमौसम बारिश का कहर,

आईएमडी के मुताबिक पूर्वी मध्य प्रदेश में 5 और 6 मार्च को और विदर्भ में 5 से 7 मार्च के दौरान और आंधी का प्रकोप देखा जा सकता है. जबकि अगले 3 दिनों के दौरान उत्तर पश्चिमी भारत के मैदानी इलाकों में तेज सतही हवाएं (20-30 किमी प्रति घंटे की गति) चलने की संभावना है. इन आंधी-तूफान की संभावनाओं को देखते हुए आईएमडी ने शनिवार को पश्चिम मध्य प्रदेश, रविवार को पूरे एमपी और सोमवार और मंगलवार को पूर्वी एमपी और विदर्भ पर एक येलो वॉच (yellow watch) जारी किया है. मौसम विभाग की सलाह में इन जगहों के निवासियों से स्थानीय मौसम की स्थिति के बारे में ‘जागरूक’ रहने का आग्रह किया गया है.
मौसम विभाग ने अगले 2 दिनों के दौरान तटीय कर्नाटक के अलग-अलग इलाकों में लू चलने की संभावना जताई है. अगले 2 दिनों के दौरान उत्तरी केरल, दक्षिण कोंकण और गोवा में अधिकतम तापमान 36-38 डिग्री सेल्सियस (सामान्य से 3-5 डिग्री सेल्सियस अधिक) के बीच रहने की संभावना है. 5 मार्च से इन क्षेत्रों में अधिकतम तापमान में लगभग 2 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आने की उम्मीद है. बहरहाल आईएमडी को उम्मीद है कि अगले दो दिनों के दौरान मध्य भारत में दिन के तापमान में कोई खास बदलाव नहीं होगा. लेकिन इसके बाद तापमान लगभग 2 डिग्री सेल्सियस तक गिर सकता है. जबकि पश्चिम भारत में अगले दो दिनों के दौरान अधिकतम तापमान में 2-3 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी होने की संभावना है. इसके बाद तापमान में कोई खास बदलाव नहीं होगा.



