विविध

कार्यकर्ता सम्मेलन में विधायक ईश्वर साहू हुए शामिल*

देवकर:- नगरीय निकाय चुनाव को लेकर चुनाव प्रचार तेज हो चुका है। जगह -जगह चुनावी सभा हो रही हैं। वहीं भाजपा कार्यकर्ता सम्मेलन के माध्यम से चुनाव में भाजपा को जीत दिलाने के लिए कार्यकर्ताओं में जोश भर रहे हैं। नगर पंचायत देवकर में भी भाजपा सम्मलेन का आयोजन किया गया। जिसमें साजा विधायक ईश्वर साहू जी मंच के माध्यम से प्रत्याशियों के पक्ष में चुनाव प्रचार किया वहीं सम्मेलन में संबोधित करते हुए पार्टी कार्यकर्ताओं का उत्साहवर्धन भी किया।इस अवसर पर साजा विधायक ईश्वर साहू जी ने सम्मलेन को संबोधित करते हुए कहा कि आप सभी कार्यकर्ताओं की मेहनत और समर्पण से भाजपा को विधानसभा और लोकसभा में ऐतिहासिक जीत मिली है।आज आप जैसे करोड़ों कार्यकर्ताओं के सामर्थ्य सहयोग, समर्पण से ही भारतीय जनता पार्टी विश्व की सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है।आप सभी कार्यकर्ताओं ने विधानसभा और लोकसभा चुनाव में जिस प्रकार एकजुट होकर पार्टी हित में कार्य किया, जनता के घरों तक जाकर प्रचार किया, भाजपा की रीति- नीति से जन-जन को अवगत कराया उसका सार्थक परिणाम हम प्रदेश व केंद्र में दिखने को मिला।एक बार पुनः उसी उत्साह जोश व जूनून के साथ में सभी देवतुल्य कार्यकर्ताओं से आग्रह करता हो।कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के विकास पथ में हम सभी अग्रसर होकर जन-जन के घरों तक पहुंचे। प्रदेश के विकास के बाद अब हर गांव और नगर के विकास की जिम्मेदारी आप सभी पर है। यहां भाजपा का हर कार्यकर्ता प्रत्याशी हैं।और हमें उसी उद्देश्य के साथ नगरीय निकाय एवं त्रि स्तरीय पंचायत चुनावों में भाजपा का कमल ध्वज लहराना है। 1.( नगरीय निकाय चुनाव प्रभारी श्री राजेन्द्र शर्मा जी ने कहा कि प्रत्याशीयों का हौसला बढ़ाया और अपने छोटे सम्बोधन में कहा कि आप सभी एक जुट होकर भाजपा को विजयी दिलवाये जिससे केंद्र और राज्य में ट्रिपल इंजन की सरकार से भाजपा के विभिन्न योजनाओं का क्रियान्वयन हो सके। 2. भाजपा परपोड़ी मंडल अध्यक्ष श्री नारद वर्मा जी ने कहा कि भाजपा प्रत्याशी अजय अग्रवाल जी को भारी मतों से विजयी बनाने से लेकर सभी पार्षदों को भी एक जुटता का परिचय देते हुए अग्रिम जीत की शुभकामनाएं दिये। प्रमुख रूप से साजा विधायक ईश्वर साहू जी, देवकर नगरीय निकाय चुनाव प्रभारी श्री राजेन्द्र शर्मा जी, भाजपा परपोड़ी मंडल अध्यक्ष नारद वर्मा जी, परपोड़ी महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष सुश्री विनीता अग्रवाल दीदी, वरिष्ठ भाजपा नेता डां कमलेश साहू जी, सभी भाजपा भाजपा नेता भोज सिन्हा जी,बुधारू साहू जी, चिंता राम पटेल जी, त्रिभुवन साहू जी, अर्जुन सिन्हा जी, दिनेश जैन जी , साजा मीडिया विभाग प्रभारी राकेश पाण्डेय जी,अश्वनी सोनी जी, नगर पंचायत देवकर गणमान्य नागरिकों के साथ सभी वार्डो की महिलाओं बच्चे, बूढ़े, युवा वर्ग भी ओर वरिष्ठ भाजपा नेता एवं भाजपा युवा मोर्चा नेता कार्यकर्ता गण उपस्थित थे।

GAUTAM BEMTRA

Related Articles

Back to top button