विविध

*विद्यार्थी परिषद बेरला द्वारा मानव तीर्थ में विद्यार्थियों का शैक्षणिक भ्रमण संपन्न*

 

बेरला – अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद, नगर इकाई बेरला द्वारा ग्रीष्मकालीन अवकाश के अवसर पर प्रत्येक वर्ष नि: शुल्क कोचिंग दिया जाता है इस वर्ष ऐसे ही कोचिंग शिविर के अवसर पर संचालित नि:शुल्क कंप्यूटर प्रशिक्षण कक्षाओं के अंतर्गत अध्ययनरत विद्यार्थियों के लिए एक दिवसीय शैक्षणिक भ्रमण का आयोजन किया गया। इस भ्रमण के तहत छात्र-छात्राओं को क्षेत्र के सुप्रसिद्ध शैक्षणिक संस्थान मानव तीर्थ, किरीतपुर ले जाया गया।

 

यह भ्रमण न केवल शैक्षणिक दृष्टिकोण से लाभकारी रहा, बल्कि छात्रों को जीवन के नैतिक, व्यवहारिक और प्राकृतिक पहलुओं से भी परिचय प्राप्त हुआ। मानव तीर्थ किरीतपुर एक शांति‑पूर्ण एवं अध्ययन‑केन्द्रित स्थान है जहाँ विद्यार्थियों ने स्व-अनुशासन, सामूहिकता, प्राकृतिक खेती, आत्म‑विकास जैसी अनेक बातों का अनुभव किया।

 

इस अवसर पर विद्यार्थियों ने परिसर की गौशाला, जैविक खेती, प्रेरणा विद्यालय, ध्यान स्थल एवं अध्ययन कक्षों का अवलोकन किया। मार्गदर्शन के लिए मानव तीर्थ के वरिष्ठ साथियों ने भी विशेष चर्चा की। छात्रों ने इस अनुभव को “जीवन की नई समझ की ओर पहला कदम” बताया।

मानव तीर्थ में विद्यार्थियों के मार्गदर्शन हेतु प्रमुखरूप से साधन जी, राममिलन यादव जी, अंकित जी, विभा गौतम जी, पुष्पेंद्र साहू जी, हितेंद्र साहू जी, डॉ. क्यूरी दिग्गर जी, गौतम भत्रा जी, विनायक चोपड़ा जी, विष्णु कुमार जी, जय अग्रवाल जी, सीता वर्मा जी, गायत्री देवी वर्मा जी, जगदीश जी सहित अन्य प्रशिक्षकगणों के माध्यम से प्रशिक्षण हुआ |

कार्यक्रम में अभाविप के पूर्व प्रदेश मंत्री मनोज वैष्णव नगर मंत्री गुलाब चंद साहू, नगर सहमंत्री मुकेश भोई, मेघा नायक, खिलेश साहू ABVP के अन्य कार्यकर्ता श्रेया यादव, राहुल नेताम, सुधीर प्रजापति, डिगेश्वर साहू, हेमकुमार साहू उपस्थित रहे। परिषद की यह पहल विद्यार्थियों के समग्र विकास हेतु एक महत्वपूर्ण प्रयास सिद्ध हुई है।

GAUTAM BEMTRA

Related Articles

Back to top button