विविध

*विधानसभा क्षेत्र बेमेतरा के BLO सुपरवाइजर की SDM द्वारा ली गई समीक्षा बैठक*

बेमेतरा:- विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 69 बेमेतरा के 79 मतदान केन्द्रो का एसडीएम व आरओ सुश्री सुरुचि सिंह द्वारा एवं बेरला के 166, धमधा के 22 मतदान केन्द्रों के बीएलओ सुपरवाइजर का बेमेतरा एसडीएम सुरुचि सिंह तथा बेरला एसडीएम युगल किशोर उर्वशा द्वारा द्वितीय संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्य के प्रगति के संबंध में प्रत्येक मतदान केंद्रवार एक-एक कर समीक्षा की गई। उक्त समीक्षा बैठक में अभिहित अधिकारी एवं BLO को अपने-अपने मतदान केंद्र में उपस्थित रहने हेतु निर्देशित किया गया। मृत हुए लोगों के परिजनों को मृत्यु प्रमाण पत्र बनवाने के लिए प्रेरित किए जाने हेतु निर्देशित किया गया। प्रथम संक्षिप्त पुनरीक्षण सत्यापन का कार्य दिनांक 04 सितंबर 2023 तक पूर्ण कर पूरक सूची कार्यालय में जमा करने हेतु निर्देशित किया गया। कुछ-कुछ मतदान केंद्र भवनों में मरम्मत की आवश्यकता होने पर जिला शिक्षा अधिकारी बेमेतरा एवं मंडी सचिव बेमेतरा को पत्र जारी किया गया। सभी सुपरवाइजर को मतदान केदो में निरीक्षण करने हेतु निर्देशित किया गया। प्रत्येक मतदान केंद्र में मूलभूत सुविधा के संबंध में फोटोग्राफी का अवलोकन कर एक-एक मतदान केंद्र का समीक्षा किया गया। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी छत्तीसगढ़ के निर्देशानुसार प्रथम विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण 2023 के दौरान जिन मृत या स्थानांतरित मतदाताओं का नाम निर्वाचक नामावली से हटाया गया है उसकी प्रति BLO सुपरवाइजर को प्रदाय की गई।

GAUTAM BEMTRA

Related Articles

Back to top button