विविध

*भाजपा बेरला मण्डल द्वारा निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर एवं रक्तदान शिविर का आयोजन*

 

बेरला:- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर 17 सितम्बर से 2 अक्टूबर तक चलाये जा रहे सेवा पखवाड़ा अंतर्गत 28 सितंबर 2025 दिन रविवार को बेरला नगर के सिन्हा धर्मशाला (बेरला बाईपास) में भारतीय जनता पार्टी बेरला मंडल द्वारा निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर एवं रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाएगा। जिसमें नेत्र रोग विशेषज्ञ, स्त्री रोग विशेषज्ञ, मस्तिष्क रोग विशेषज्ञ, आंख रोग विशेषज्ञ, हड्डी रोड विशेषज्ञ एवं जनरल चेकअप के लिए विशेषज्ञ उपस्थित रहेंगे। इसी कड़ी में पूर्व विधायक अवधेश चंदेल ने भी अपील की है की जरूरत मंद लोग इस निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का लाभ उठाएं और रक्तदान करें।

GAUTAM BEMTRA

Related Articles

Back to top button