विविध

*■नवकेशा नाला में पुल से ऊपर चढ़ा पानी, जान-जोखिम में डालकर आवागमन कर रहे ग्रामीण■*

*देवकर:-* देवकर-जालबाँधा मार्ग पर स्थित नवकेशा नाला में बारिश का पानी पुल के ऊपर चढ़ गया है, बावजूद क्षेत्र के ग्रामीण जान-जोखिम में डालकर आवागमन करते नज़र आ रहे है, वही प्रशासन द्वारा सुरक्षागत दृष्टिकोण से कोई इंतजाम नही किया गया है। लिहाजा नवकेशा नाले के पुल पर खतरा मंडरा रहा है। बताया जा रहा है कि बरसात के सीजन में अक्सर नवकेशा नाला में बाढ़ आना आम बात है, लगातार बारिश से खेतोँ में पानी का जमाव बढ़ जाता है और वही नवकेशा पुल थोड़ा ढलान पर होने के कारण नाले के ज़रा सी पानी की बढ़ोतरी पर बाढ़ आना स्वभाविक है। फिलहाल नवकेशा नाला इस सीजन में पांचवी बार डूब चुका है।जबकि कई बार नाले पर हादसा हो चुका है। बावजूद क्षेत्र के ग्रामीण व सड़क के राहगीर सबक नही ले रहे है और न ही ऐसी स्थिति-गतिविधि पर प्रशासन अपनी जिम्मेदारी ले रहा है,जो बड़ा गम्भीर है

GAUTAM BEMTRA

Related Articles

Back to top button