विविध

*■देवकर के आप कार्यकर्ताओं ने एसडीएम साजा को सौपा ज्ञापन , बाढ़ पीड़ितों को जल्द मुआवजा देने की मांग■*

 

*देवकर:-* साजा विधानसभा क्षेत्र के देवकर इलाके के आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने क्षेत्र के ही ग्राम पंचायत बगलेड़ी में विगत दिनों हुई बाढ़ में नुकसान को लेकर गुरुवार को अनुविभागीय अधिकारी साजा को ज्ञापन सौंप पीड़ितों को जल्द मुआवजा देने की मांग की गई है।

ज्ञात हो की सप्ताह दिन पहले हुई मूसलाधार बारिश के चलते नदी नाले तूफान पर थे और ग्राम पंचायत बगलेड़ी का पूरा गांव टापू में तब्दील रहा है। बगलेड़ी का मुख्यालय से 3 दिनों तक संपर्क टूटा रहा और ग्रामीण अपने-अपने घरों में ही फंसे रहे। बाढ़ की तबाही ने कई घरों को ढहा दिया है साथ ही फैसले भी पूरी तरीह से बर्बाद हो गई है। बाढ़ में हुए नुकसान की क्षतिपूर्ति पीड़ित ग्रामीणों को जल्द मिले जिसके लिए आम आदमी पार्टी कार्यकर्त्ता अशोक सुराना , कुंजू साहू , गणेश साहू , मनोहर साहू , हेमलाल जंघेल सहित भारी संख्या में अनुविभागी अधिकारी साजा विश्वास राव मस्के को ज्ञापन देकर क्षतिपूर्ति की राशि मांग की है।।

GAUTAM BEMTRA

Related Articles

Back to top button