*अटल जी के जयंती पर तेलगा में मनाया सुशासन दिवस*

भारत रत्न से सम्मानित भारत के प्रधानमंत्री श्री अटल बिहारी वाजपेयी जी के जन्म जयंती पर ग्राम तेलगा में ग्रामवासियो के द्वारा अटल जी की जयंती पर सुशासन दिवस के रूप में मनाया गया।
ग्राम पंचायत तेलगा सरपंच प्रतिनिधि संतोष वर्मा, उपसरपंच नरहर निर्मलकर, व समस्त उपस्थित लोगों के द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर अटल जी के तैल चित्र का पूजा अर्चना पुष्प हार अर्पित किया गया व नारियल भेंट कर सबको प्रसाद मिठाई खिलाया गया तथा अटल जी के जीवनी पर प्रकाश डाला। भाजपा युवा मोर्चा भिंभौरी महामंत्री पोषन निर्मलकर ने अटल जी की जीवनी पर वक्तव्य देते हुए कहाँ की अटल जी भारतीय राजनीती के अजातशत्रु, कुशल वक्ता, विश्वविख्यात कूटनीतिज्ञ, हिंदी साहित्य के महान रचनाकार भारत रत्न, भूतपूर्व प्रधानमंत्री थे, अटल जी अनेको क्षेत्रों में अपना योगदान दीया व अटल जी का योगदान अटल था, नाम के साथ साथ अटल जी का कार्य भि अटल था कथनी और करनी में अटल जी अटल ही थे, अटल जी ने ही छत्तीसगढ़ का निर्माण अहम योगदान था अटल जी के द्वारा ही छत्तीसगढ़ का गठन किया गया, अटल जी सदा अटल रहेगा अटल जी का रचना, कविता सभी देशवासियो के रंगो पर सदा प्रवाहित होता है।पंच लखत यादव, ओमकार निषाद, राजेंद्र यदु,रोजगार सहायक दुर्गेश वर्मा, bft पिलाराम साहू, प्रकाश ध्रुवे, जीतेन्द्र सेन, राकेश निर्मलकर, अभेराम पाटिल, रामकुमार निर्मलकर,राकेश यदु, आकाश वर्मा, डिगेन्द्र पाटिल,दुर्गेश साहू, पीकेन यदु, आदि ग्रामवासी लोग उपस्थित थे। उपसरपंच नरहर निर्मलकर ने कार्यक्रम के अंत में सभी का आभार व्यक्त किया।




