*■चिखला गाँव में शॉट-सर्किट से यात्रीबस में लगी आग, अफरातफरी होते देख चालक ने सूझबूझ से बचाई सवारियों की जान■*

*●बेमेतरा/कोदवा:- साजा थाना इलाके के कोदवा समीपवर्ती ग्राम चिखला में कल दोपहर एक यात्री सवारी बस में अचानक इंजन में शॉट सर्किट से आग लगने के कारण बस सहित यात्रियों को बीच रास्ते रोकना पड़ा। घटनास्थल पर अफरा-तफरी मचते देख यात्री सहमे नज़र आये। वही मौके पर बस की रिपेयरिंग कराई गयी। वही यात्रियों को अन्य बस के माध्यम से भेजा गया। बताया जा रहा है कि बस रोजाना सवारी लेकर राजधानी रायपुर से बेरला, कोदवा, परपोड़ी होते हुए गण्डई जाती है, किन्तु बीच रास्ते मे गाड़ी के आग लगने से ड्राईवर व कंडक्टर से सूझबूझ दिखाते हुए बीच रास्ते रोककर गाड़ी ठीक कराना मुनासिब समझा। जिसके चलते बस में सवार सभी यात्री सुरक्षित सही सलामत पाए गए। इस हादसे के प्रत्यक्षदर्शी हेमन्त एवं लाला विश्वकर्मा ने बताया कि त्योहारी सीजन होने के कारण रायपुर से आ रही बस में काफी भीड़ थी, अचानक बस के सामने से धुँआ उठते देख चालक व परिचालक ने रोककर जांच की। तब बस में आग लगने की जानकारी मिली।




