*पथरपुंजी में बेमेतरा पुलिस ने महिला सुरक्षा ऐप एवं “हमर बेटी हमर मान” के तहत ग्रामीणों को किया जागरूक*

बेमेतरा:- मुख्यमंत्री के मंशा अनुसार महिलाओं एवं बेटियों की सुरक्षा के लिए “अभिव्यक्ति” ऐप एवं “हमर बेटी हमर मान” के तहत पुलिस अधीक्षक बेमेतरा आई. कल्याण ऐलिसेला (भा.पु.से.) के निर्देशन एवं अति.पुलिस अधीक्षक बेमेतरा पंकज पटेल, एसडीओपी बेरला तेजराम पटेल के मार्गदर्शन में बेमेतरा पुलिस द्वारा बेमेतरा जिले में “हमर बेटी हमर मान” के माध्यम से “अभिव्यक्ति” महिला सुरक्षा ऐप एवं चाईल्ड हेल्पलाईन नंबर 1800-123-6010 का व्यापक प्रचार – प्रसार किया जा रहा हैं।
इसी कडी में दिनांक 23 मार्च 2023 को थाना बेरला क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पथरपुंजी में थाना बेरला प्रभारी निरीक्षक संतोषी ग्रेस के मार्गदर्शन में थाना बेरला स्टाफ प्रधान आरक्षक संदीप साहू, आरक्षक विजय दिवाकर, महिला आरक्षक मालती साहू के द्वारा चौपाल लगाकर “अभिव्यक्ति” महिला सुरक्षा ऐप, चाईल्ड हेल्पलाईन नंबर के संबंध में विस्तृत जानकारी देकर प्रचार प्रसार किया गया। “हमर बेटी हमर मान” के तहत सेल्फ डिफेंस, महिलाओ पर हो रहे अपराध एवं मोबाइल से सम्बन्धित होने वाले अपराध एवं उनके रोकथाम तथा महिलाओ एवं बालिकाओ पर हो रहे लैंगिक शोषण के बचाव एवं कारण से संबंधित तथा सायबर अपराधों से बचाव हेतू महत्वपूर्ण जानकारी साझा की गई। तथा यातायात संबंधी नियमों से अवगत कराते हुये अन्य कानूनी जानकारियां दी गई। इस जागरूकता अभियान के दौरान ग्राम सुरक्षा समिति की महिलाओं ने बताया कि हम लोगों के द्वारा 15 लोगों की टीम है जो ग्राम सुरक्षा, ग्राम स्वच्छता के रूप में व निरंतर शाम को गस्त किया जा रहा है बताने पर महिलाओं के इस जज्बे को सलाम करते हुए बेमेतरा बेरला पुलिस के द्वारा टीम की सभी महिलाओं एवं बडे बुजुर्ग को पुष्पगुच्छ व गमछा भेट कर सम्मानित किया गया। इस कार्यक्रम में ग्राम सरपंच, उपसरपंच, पंच, कोटवार, महिला सुरक्षा समिति की महिलाएं व भारी संख्या में ग्रामीण जन, बच्चे उस्थित रहे।




