विविध

*थाना नवागढ पुलिस टीम की कार्यवाही पर 02 नग बैटरी सहित आरोपी को पुलिस ने की गिरफ्तार* 

 

बेमेतरा:- जिला पुलिस मुख्यालय थाना नवागढ़ में एक चोरी का मामला सामने आ रहा है। बता दें कि प्रार्थी लक्ष्मीनारायण साहू उम्र 28 वर्ष, साकिन वार्ड 15, तिलकापारा नवागढ़, थाना नवागढ़ जिला बेमेतरा ने रिपोर्ट दर्ज कराया कि प्रार्थी का आदर्श नगर नवागढ मुंगेली जाने वाले मेन रोड के पास ईंट बनाने का फैक्ट्री है। जहां पर प्रार्थी अपने ट्रेक्टर और हाईवा वाहन को रखता है। दिनांक 29 जनवरी 2024 के सुबह करीबन 07 बजे प्रार्थी अपने ईंट बनाने के फैक्ट्री गया तो देखा की फैक्ट्री के पास रखे ट्रेक्टर क्रमांक सी0जी0 25 के 8015 के इंजन में लगे 01 नग लिवफास्ट आटोमोटिव बैटरी कीमती करीबन 6500 रूपये को एवं ट्रेक्टर क्रमांक सी0जी0 25 ई 0829 के इंजन में लगे 01 नग लिवफास्ट आटोमोटिव बैटरी कीमती करीबन 7500 रूपये को कोई अज्ञात व्यक्ति चोरी कर ले गया है कि रिपोर्ट पर अज्ञात आरोपी के विरूद्व थाना नवागढ़ में अपराध सदर धारा 379 भादिव पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। उक्त घटना के संबंध में वरिष्ट अधिकारियो को अवगत कराया गया। जिस पर पुलिस अधीक्षक भावना गुप्ता (भा.पु.से.) ने तत्काल आरोपी पतासाजी हेतु आवश्यक निर्देश दिये। जिसके तहत अति. पुलिस अधीक्षक पंकज पटेल एवं एसडीओपी बेमेतरा मनोज तिर्की के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी नवागढ मुकेश यादव को अपराध विवेचना हेतु थाना स्टाफ के साथ माल मुल्जिम पतासाजी में लगाया गया। प्रकरण में विवेचना माल मुल्जिम पतासाजी के दौरान संदेही मोहित नट से पूछताछ करने पर उक्त दिनांक घटना समय को चोरी कर अपराध कारित करना स्वीकार किया। आरोपी के द्वारा चोरी गये मशरूका उक्त दो नग बैटरी कीमती करीबन 14000 रूपये को जप्त कर बरामद किया गया। आरोपी मोहित नट पिता बेगी नट उम्र 38 साल साकिन जोगी तालाब तिलकापारा नवागढ़ थाना नवागढ जिला बेमेतरा को दिनांक 01 फरवरी 2024 को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर माननीय न्यायालय पेश किया गया। उक्त कार्यवाही में थाना नवागढ प्रभारी निरीक्षक मुकेश यादव, सउनि मोहन लाल साहू, प्र.आर. पंकज राजपुत, आरक्षक ऋतुराज सिंह, आरक्षक रविकांत चन्द्रवंशी, आरक्षक राजेन्द्र साहू एवं अन्य स्टाफ का सराहनीय भुमिका रही।

GAUTAM BEMTRA

Related Articles

Back to top button