*कुरूद में दूसरी बार प्राकृतिक भूस्खलन से तीस फिट गहरा से मची अफरा-तफरी*

बेरला:- तहसील बेरला क्षेत्रान्तर्गत आने ग्राम कुरूद में बाईट शनिवार को दूसरी बार प्राकृतिक भूस्खलन जमींदोज का मामला सामने आया है। आपको बता दें कि ग्राम पंचायत कुरूद के डोंगराही खार में जीवराखन साहू के खेत में हुए प्राकृतिक भूस्खलन से क्षेत्र में हड़कंप मच गई। खेत में धान की फसल लहलाते हुए दिखाई दे रहे है। जिसमें अचानक लगभग 10 फिट व्यास चौंडाई और 25 फिट गहरा कुंए की भांति हो गए है। यह घटना होने पर ग्रामीण बड़ी संख्या में देखने को उपस्थित हुए। भूस्खलन की घटना ये दूसरी बार है बीते कुछ महीने पहले और हुआ था। पहले भूस्खलन की घटना डोंगराही खार से लगभग 6-7 सौ मीटर दूरी पर हुआ था। लगातार भूस्खलन की मामला सामने आने पर ग्रामीण दहशत में आ गए है। आखिर इस प्रकार की दूसरी घटना कोई आम बात नहीं है। वही खेत मालिक जीवराखन साहू ने बताया कि जब मैं खेत पहुंचा और खेत में पानी छोड़ने के लिए मिट्टी हटाया और पानी खेत में फैलने लगी तभी अचानक गिट्टी खाली करने के जैसे भडांग से आवाज आयी और पानी की उछाल जोर से ऊपर की ओर हुआ। जिसे देखकर मैं भयभीत हो गया कि यह क्या हो गया। जब नजदीक जाकर देखा तो खेत के बीचो-बीच बड़े गड्ढे हो गए। इस घटना की जानकारी ग्राम पंचायत कुरुद सरपंच प्रतिनिधि हेमनाथ साहू, कोटवार और ग्रामीणों को दी गई। जिसके बाद बड़ी संख्या में ग्रामीण पहुंचे साथ ही मौका मुआयना करने सरपंच और कोटवार पहुंचते ही इस भूस्खलन की जानकारी बेरला तहसीलदार को दिया गया। साथ ही गहराई के आसपास को सील कर दिया गया ताकि कोई इस गड्ढे के पास आये नहीं और कोई अप्रिय घटना न हो। वही इस घटना से किसान को काफी प्रभाव पड़ा।




