देश दुनिया

दिल्ली की दो बहनों ने शुरु किया स्टार्टअप, आज खड़ी कर दी कंपनी, अपने उत्पादों से बचा रही है पानी

दिल्ली. पानी बचाना और पर्यावरण को साफ रखना आज की सबसे बड़ी जरूरत है. इसी सोच के साथ मोदी नगर की दो बहनों, करिश्मा और उनकी बड़ी बहन ने शुरू किया अपना स्टार्टअप. ‘मां पानी’ उनका मकसद है लोगों को ऐसे उत्पाद देना जो पानी को प्रदूषित न करें और पूरी तरह प्राकृतिक हों और इसी राह पर चल रही हैं. दिल्ली की ये दो बहनें, जो पर्यावरण संरक्षण और पानी के बचाव पर कई साल से काम कर रही हैं.

करिश्मा बताती हैं कि जब वह आर्किटेक्चर में इंटर्न थीं, तब उन्हें पता चला कि हर दिन हर व्यक्ति 20-50 लीटर पानी रासायनिक मिश्रणों के साथ बर्बाद करता है. ये सिर्फ एक व्यक्ति की कहानी है, अगर पूरे देश की बात करें तो सोचिए कितना पानी खो रहा है. करिश्मा कहती हैं यही सोच उन्हें प्राकृतिक और जल संरक्षण से जुड़े उत्पाद बनाने के लिए प्रेरित करती है.

प्राकृतिक टूथ पाउडर और साबुन के नए ऑप्शन
उनका सबसे फेमस प्रोडक्ट है टूथ पाउडर, जिसमें लौंग, गुलाबी नमक, हल्दी, नीम, अदरक और सौंफ के बीज होते हैं. इसे दांत साफ करने और मसाज दोनों के लिए इस्तेमाल किया जा सकता है. यह पूरी तरह टूथपेस्ट का प्राकृतिक ऑप्शन है. इसी तरह, पुराने पारंपरिक नुस्खों से साबुन और शैम्पू भी तैयार किए जाते हैं.

बायोडिग्रेडेबल दीये और अपसायकल्ड प्रोडक्ट
इतना ही नहीं दोनों बहनो ने बायोडिग्रेडेबल दीये बनाए हैं. इनमें बीज शामिल हैं और ये बिना पकाए बनाए गए हैं. पूजा के बाद ये या तो पौधे बन जाएंगे या मिट्टी के लिए खाद बनेंगे. दीये अपसायकल्ड लकड़ी से बनाए गए हैं. यानी पहले कचरे में जाने वाली लकड़ी का इस्तेमाल हुआ है. इसी तरह उनके बैग और कार्ट्स भी अपसायकल्ड सामग्री से बनाए जाते हैं.

महिलाओं का बड़ा योगदान
मां पानी की टीम में बाकी दिनों में 12-15 महिलाएं काम करती हैं और त्योहारों में यह संख्या बढ़कर 30 हो जाती है. स्टार्टअप की शुरुआत 2017 में रिसर्च से हुई और 2019 में इसे कंपनी के रूप में रजिस्टर किया गया. अब यह प्राइवेट लिमिटेड कंपनी है और पिछले साल का कारोबार 35-50 लाख रुपए रहा. करिश्मा और उनकी बहन का मानना है कि पुराने पारंपरिक नुस्खों को अपनाकर हम न केवल पानी बचा सकते हैं बल्कि पर्यावरण को भी साफ रख सकते हैं. उनके प्रोडक्ट दिखाते हैं कि छोटे-छोटे बदलाव हमारे जीवन में बड़ा फर्क ला सकते हैं

Abhitab Namdeo

Related Articles

Back to top button