सब इंस्पेक्टर दामाद पा निहाल हुआ ससुर, स्टेज पर की लाखों की बारिश, दूल्हे ने फट किया ऐसा काम

भारत में शादी-ब्याह काफी बड़ा इवेंट होता है. लोग शादियों में अपनी जिंदगीभर की कमाई लगा देते हैं. समाज में जितने भी नाते-रिश्तेदार होते हैं, सभी को शादी का न्योता दिया जाता है. कोशिश की जाती है कि कार्यक्रम में कोई कमी ना रह जाए. खासकर बेटी के बाप के ऊपर तो शादी का काफी प्रेशर होता है. सीकर में एक बाप ने अपनी बेटी की शादी में दूल्हे को लाखों का दहेज़ दिया. लेकिन इसके बदले में दामाद ने जो काम किया, उसने सभी का दिल जीत लियाइस प्रेरणादायक शादी में दूल्हा सब इंस्पेक्टर है. सरकारी नौकरी का दामाद पाकर शख्स निहाल था. शादी में किसी तरह की कमी नहीं रखी गई थी. ना सिर्फ लाखों का सामान दिया गया था बल्कि कैश भी लाखों में था. लेकिन जब दुल्हन के बाप ने स्टेज पर दूल्हे को कैश थमाया तो बड़ी ही इज्जत से दूल्हे ने थाली से सिर्फ एक का सिक्का उठाकर बाकी का कैश लौटा दिया. दूल्हे के इस एक्शन ने सबका दिल जीत लियादिया इतना दहेज
सीकर के फतेहपुर में सीआरपीएफ सब इंस्पेक्टर मुकेश सिंह की शादी प्रमोद कँवर के साथ तय हुई. मंगलवार को बारात आई और स्टेज पर नेग की रस्म शुरू हुई. इस दौरान दुल्हन पक्ष की तरफ से दूल्हे को एक कार की चाभी दी गई. इसके अलावा दो प्लाट के कागजात थमाए गए. साथ ही एक थाली जिसमें ग्यारह लाख कैश भरा था. लेकिन दूल्हे ने थाली से शगुन का नारियल और एक रुपया उठाया और बाकि कैश लौटा दिया. उसके इस एक्शन ने सबको हैरान कर दिया.दहेज़ प्रथा के खिलाफ
इस घटना पर दूल्हा पक्ष और उसके परिवार वालों का कहना है कि वो दहेज़ प्रथा के सख्त खिलाफ हैं. उनकी तरफ से कैश लौटाने का महसद है समाज को ये संदेश देना कि परिवर्तन जरुरी है. अगर वो शुरू नहीं करेंगे तो कौन करेगा? उनके मुताबिक़, बेटी ही सबसे बड़ा धन है और उसे वो लेकर जा रहे हैं. उन्हें और कुछ नहीं चाहिए




