छठ पूजा के पहले दिन नहाय-खाय पर बनता है लौकी-भात का प्रसाद, नोट करें रेसिपी

नहाय-खाय के दिन इस सात्विक भोजन को तैयार करते समय लहसुन-प्याज का इस्तेमाल नहीं किया जाता है। बावजूद इसके यह प्रसाद रेसिपी स्वाद में बेहद टेस्टी बनकर तैयार होती है। आइए जान लेते हैं छठ पूजा 2025 के पहले दिन नहाय-खाय पर कैसे बनाया जाता हैलोक आस्था का महापर्व छठ पूजा 2025 नहाय-खाय के साथ शुरू होता है। इस साल छठ पूजा का पर्व 25 अक्टूबर 2025 से शुरू होकर 28 अक्टूबर 2025 को समाप्त होगा। छठ पूजा 2025 के पहले दिन नहाय-खाय पर लौकी-भात का प्रसाद बनाया जाता है। लौकी-भात सिर्फ भोजन नहीं बल्कि छठ व्रतियों का छठी मईया के प्रति अटूट श्रद्धा का प्रतीक भी माना जाता है। नहाय-खाय के दिन इस सात्विक भोजन को तैयार करते समय लहसुन-प्याज का इस्तेमाल नहीं किया जाता है। बावजूद इसके यह प्रसाद रेसिपी स्वाद में बेहद टेस्टी बनकर तैयार होती है। आइए जान लेते हैं छठ पूजा 2025 के पहले दिन नहाय-खाय पर कैसे बनाया जाता है लौकी-भात का प्रसाद।
लौकी-भात बनाने के लिए सामग्री
-500 ग्राम लौकी / कद्दू
-1 कप चावल
-2 बड़े चम्मच घी
-2-3 बारीक कटी हुई हरी मिर्च
1 छोटा चम्मच जीरा
-½ छोटा चम्मच हल्दी पाउडर
-सेंधा नमक स्वादानुसार
पानी आवश्यकता अनुसार
-1 बड़ा चम्मच हरा धनिया कटा हुआ
चावल बनाने का तरीका
चावल बनाने के लिए सबसे पहले चावल को 2-3 बार धोकर एक बर्तन में 2 कप पानी डालकर उबाल लें। इसके बाद उबलते पानी में चावल और चुटकी भर सेंधा नमक डालकर मीडियम आंच पर तब तक पकाएं जब तक चावल नरम होकर पानी पूरी तरह सोख न ले।
लौकी की सब्जी बनाने का तरीका
लौकी की सब्जी बनाने के लिए सबसे पहले कड़ाही में घी गरम करके जीरा डालकर चटकने दें। इसके बाद कड़ाही में हरी मिर्च डालकर कुछ देर भूनें। अब कड़ाही में कटे हुए लौकी के टुकड़े और भीगी चना दाल डालकर अच्छी तरह मिलाए। इसके बाद हल्दी पाउडर और सेंधा नमक डालकर सब्जी को ढककर धीमी आंच पर 10-15 मिनट तक पकाएं। जब लौकी पानी छोड़कर पूरी तरह से गल जाए और पानी सूख जाए तो गैस बंद करके ऊपर से हरा धनिया डालकर गार्निश करें। नहाय-खाय के दिन गरमा-गरम लौकी-भात का प्रसाद घी डालकर सर्व करें।




