*विद्युत विभाग ठेका कर्मचारियों को नही मिला वेतन, काम बंद करने की दी चेतावनी*

बेरला/भिंभौरी:- भिंभौरी क्षेत्र में विद्युत संचालन प्रभावित होने की खबरें लगातार मिलती रही है तो वहीं विभागीय ठेका कर्मचारियों की अपनी समस्याएं हैं जिन्हे उचित वेतन भी अब तक प्राप्त नहीं हुआ है। जिसके चलते ठेका कर्मचारियों ने ठेकादार विक्की पटेल से उचित वेतन दिलवाने हेतु कनिष्ठ अभियंता भिंभौरी को सोमवार को पत्र लिखा है। ठेका कर्मचारियों ने कनिष्ठ अभियंता को लिखे पत्र में बताया है कि उन्हे जून महीने में पांच हजार और जुलाई में महज आठ हजार ही प्राप्त हुए है। ना ही पीएफएसआई प्राप्त हुआ है ना ही कलेक्टर दर के अनुसार वेतन प्राप्त हुआ है। ठेका कर्मचारियों द्वारा इससे पूर्व भी ठेकादार विक्की पटेल का ठेका निरस्त करने बाबत ठेका कर्मचारियों के द्वारा कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा जा चूका है। कलेक्टर दर पर वेतन नही मिलने पर ठेका कर्मचारियों ने काम बंद करने की चेतावनी दी है।




