विविध

*लेंजवारा सोसाइटी में पैक्स कम्प्यूटराईजेशन अंतर्गत समिति के निदेशक मंडल और किसान सदस्यों के बीच कम्प्यूटरीकरण के लाभों के प्रति जागरूकता प्रशिक्षण का आयोजन*

 

 

बेरला:- ब्लॉक बेरला के अंतर्गत सेवा सहकारी समिति मर्यादित लेंजवारा पंजीयन क्रमांक 387 में पैक्स कम्प्यूटराईजेशन अंतर्गत समिति के निदेशक मंडल और किसान सदस्यों के बीच कम्प्यूटरीकरण के लाभों के प्रति जागरूकता हेतु प्रशिक्षण के माध्यम से उन्हें सॉफ्टवेयर की विशेषताओं की जानकारी दिया गया और उन्हें यह भी बताया गया कि यह प्रणाली भविष्य में समितियों के लिए किस प्रकार लाभकारी सिद्ध होगी।इस प्रशिक्षण के अंतर्गत पैक्स कम्प्यूटराईजेशन में किसी भी प्रकार की शंकाओं को दूर करना, परियोजना के प्रतिस्वीकृति और सद्‌भाव का वातारण बनाना तथा समिति की संभावित व्यावसायिक योजनाओ या गतिविधियों की जानकारी देना है। इससे सदस्यों को लाभ और अर्थव्यवस्था का विकास हो। इस अवसर पर समिति के अध्यक्ष दिनदयाल साहू, समिति प्रबंधक तिलक राम साहू, शाखा प्रबंधक कमल नारायण शर्मा, समिति के कर्मचारी गण सहित किसान बिश्राम साहू, लोकेश साहू, प्रदीप साहू, कुंती साहू, हेमन्त साहू, भारत साहू, रामेश्वर साहू, चेतन, हीराराम, हेमलाल, चिंतामणि, सुषमा, रूखमणी, भूपेंद्र, धर्मेंद्र, खेमलाल, लोचन राम,अरुण, अनिल, खोरबाहरीन, रामकुमार खुमेश, संतराम आदि किसान बड़ी संख्या में उपस्थित होकर इस आयोजन में सम्मिलित हुए।

GAUTAM BEMTRA

Related Articles

Back to top button