*हेमचंद यादव विश्वविद्यालय दुर्ग में राष्ट्रीय सेवा योजना प्रकोष्ठ द्वारा स्वच्छता अभियान, चित्रकला प्रतियोगिता एवं नुक्कड़ नाटक का आयोजन*

दुर्ग:- हेमचंद यादव विश्वविद्यालय दूर्ग की उच्च शिक्षा विभाग के अंतर्गत 17 सितंबर से 02 अक्टूबर तक सेवा पखवाड़ा का आयोजन समस्त विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों एवं रासेयो इकाईयों में किया जा रहा है। स्वच्छता ही सेवा अभियान एक कदम स्वच्छता की ओर इस अभियान का उद्देश्य लोगों को उनके दैनिक कार्यों में से कुछ घंटे निकालकर भारत में स्वच्छता संबंधी कार्य करने के लिए प्रोत्साहित करना है। सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत हेमचंद यादव विश्वविद्यालय दुर्ग की राष्ट्रीय सेवा योजना प्रकोष्ठ के स्वयं सेवकों द्वारा हेमचंद यादव विश्वविद्यालय परिसर में सफाई, लोगों को स्वच्छता के महत्व के बारे में शिक्षित करने के लिए नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत किया गया तथा बीमारियों से बचाव के तरीकों पर लोगों को जानकारी देते हुए पर्यावरण संरक्षण हेतु प्रेरित किया गया। एनएसएस स्वयं सेवकों द्वारा चित्रकला प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया। चित्रकला प्रतियोगिता का विषय रजत जयंती का सफर रखा गया। जिसमें विद्यार्थियों ने अपनी कला का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। इसमें रजत जयंती के सफर को एनएसएस के स्वयं सेवकों ने अपनी कला के माध्यम से अभिव्यक्त किया। इस अवसर पर हेमचंद यादव विश्वविद्यालय, दुर्गे के कुलपति, प्रो. डॉ. संजय तिवारी ने विश्वविद्यालय परिसर में उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि स्वच्छ भारत अभियान भारत सरकार द्वारा चलाया जा रहा सबसे महत्वपूर्ण अभियान है। स्वच्छ भारत अभियान का उद्देश्य केवल आसपास की सफाई करना ही नहीं है अपितु नागरिकों की सहभागिता से अधिक से अधिक पेड़ लगाना, कचरा मुक्त वातावरण बनाना, प्लास्टिक मुक्त भारत, शौचालय की सुविधा उपलब्ध कराकर एक स्वच्छ भारत का निर्माण करना है। देश के पर्यटन को बढ़ाया देने के लिए स्वच्छ भारत का निर्माण करना अत्यंत महत्वपूर्ण है। कुलपति, प्रो. डॉ. संजय तिवारी ने स्वयं सवकों एवं उपस्थित अधिकारी एवं कर्मचारी को स्वच्छता शपथ दिलाया। समस्त कार्यक्रम का संयोजन एवं संचालन एनएसएस कार्यक्रम समन्वयक, डॉ. जनेंद्र कुमार दीवान ने किया। इस अवसर पर विश्वविद्यालय के उपकुलसचिव, डॉ. राजमणि पटेल, खेल संचालक, डॉ. दिनेश नामदेव, सहायक कुलसचिव, हिमांशु शेखर मंडावी, कार्यक्रम अधिकारी, डॉ. शकुंतला, संयुक्ता पाळी, निशा साहू एवं रंजीत कुमार उपस्थित थे। इस स्वच्छता अभियान में विभिन्न महाविद्यालयों के 150 से अधिक स्वयं सेवकों ने भाग लिया तथा चित्रकला प्रतियोगिता में 39 विद्यार्थियों ने सहभागिता की।



