*●औंधी थाना में व्यापारियों के साथ खाकी सिपाहियों की मारपीट व अभ्रदता का मामला, बीजेपी कार्यकर्ताओं द्वारा किया गया थाने का घेराव, एसपी-रत्ना सिंह ने तत्काल प्रभाव से दोनों पुलिसकर्मियों को किया सस्पेंड●*

*◆पूर्व में विधानसभा चुनाव के दरम्यान इसी थाना के सरखेड़ा गांव में बीजेपी नेता-बिरझू तारम की हत्या का मामला था बहुचर्चित●*
*●नवीन आईजी मुख्यालय राजनांदगांव से 140 एवं एसपी मुख्यालय मोहला से 70 किलोमीटर दूर सरहदी थाना होने के कारण क्षेत्र में संदिग्ध गतिविधियां संचालित●*
रिपोर्टर:-मुदस्सर मोहम्मद
*■एमएमएसी:-* नवीन ज़िला मोहला मानपुर अंबागढ़ चौकी के औंधी थाना में पदस्थ प्रधान आरक्षक और आरक्षक के द्वारा शराब के नशे में बीजेपी नेताओं से मारपीट करने का नया मामला सामने आ रहा है, जिसमे ग्रामीणो द्वारा थाने परिसर का घेराव करने पर एसपी द्वारा त्वरीत एक्शन लेते हुए दोनों पुलिसकर्मियों पर सस्पेंड की कार्यवाही कर दिया गया है।दरअसल मामला ज़िला मुख्यालय मोहला से करीब 60किलोमीटर दक्षिण में औंधी गांव के व्यापारी और भाजपा नेता के कथित रूप से शराब के नशे में चूर पुलिसकर्मियों ने मारपीट के साथ अभद्रता भी की थी। जिसके बाद जमकर बवाल हुआ और गुस्साए ग्रामीणों और बीजेपी समर्थकों ने थाने का घेराव कर और कार्यवाही की मांग करने लगे। थाना घेराव होने के बाद एसपी रत्ना सिंह ने प्रधान आरक्षक और आरक्षक को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया है। औंधी गाँव में सोमवार देर शाम को अचानक शराब के नशे में घूत होकर थाने में पदस्थ पुलिस बल के द्वारा अभद्रता की गई। इस दौरान ये दोनों भाजपा नेता और किराना व्यापारी जटाशंकर के दुकान में घुस कर उनसे मारपीट करने लगे। मारपीट के बाद ग्रामीणो थाना पहुंचे और कहा कि, स्थानीय भाजपा नेता जटाशंकर त्रिपाठी, कंचन माला भूआर्य, राजू ठाकुर समेत कई लोगों से वहां बदतमीजी की गई। आज सुबह वारदात को लेकर औंधी के ग्रामीणों ने पुलिस के खिलाफ लामबंद होते हुए औधी थाना का घेराव कर दिया। जिसके बाद मामले को तुल पकड़ता देख एसपी रत्ना सिंह ने प्रधान आरक्षक तथा आरक्षक को निलंबित कर लाइन अटैच कर दिया है। फिलहाल शराब के नशे में धूत होकर मारपीट के साथ दादागिरी करने वाले प्रधान आरक्षक दशरथ हुसेडी और आरक्षक गुलशन उरांव को एसपी रत्ना सिंह ने निलंबित कर दिया है। जबकि गौरतलब हो कि आज जे कुछ महीने पूर्व इसी थाना इलाके के ग्राम सरखेड़ा में बीजेपी नेता बीजेपी नेता की सरेआम हत्या का मामला काफी सुर्खियों में रहा है।




