*■गंडई में बिंदा घाट में अड्डे पर 52 पत्ती के फड़ सजाये बैठे 04 आरोपी पुलिस के हाथों गिरफ्तार, जुआरियों के विरुद्ध मामला दर्ज■*

रिपोर्टर- मुदस्सर मोहम्मद
*KCG ज़िला::–* नवीन केसीजी ज़िला के पुलिस एसडीपीओ मुख्यालय स्थित गंडई थाना के नर्मदा बिंदा घाट पटेल पारा में ताश खेल रहे चार लोगों को गंडई पुलिस ने गिरफ्तार किया है। जिस पर जुए एक्ट की कार्यवाही की गई है। उस सम्बन्ध में थाना प्रभारी भीमसेन यादव ने बताया कि टाउन-देहात पेट्रोलिंग के दौरान खुफिया जानकारी मिली कि थाना इलाके के बिंदा घाट पटेल पारा गंडई के पास कुछ लोग ताश खेल रहे हैं। मौके पर घेराबंदी कर धर-पकड़ की कार्यवाही की गई तो इस दरम्यान हार-जीत का दांव लगाकर ताश खेल रहे जुआरियों कुमार पटेल पिता सदाराम पटेल (48 साल) निवासी, निर्भय पटेल पिता बिशेसर पटेल (53 साल), निर्मल पटेल पिता सदाराम पटेल (42 साल) तीनों निवासी वार्ड नं. 10 पटेल पारा गंडई, धरमु पाटले उर्फ धरमा पिता पुटु पाटले (50 साल) वार्ड क्रं. आठ रावण पारा गंडई को पकड़ा गया। जिनके पास से 52 पत्ती ताश एवं नगदी रकम जब्त कर जुआरियों के विरूद्ध अपराध दर्ज किया गया है।



