सदस्य नहीं हम मितान बना रहे हैं, मितान जो हर सुख दुःख में होता है साथ – अश्वनी यदु

पंडरिया विधानसभा के कोलेगांव पहुंचेंगी ऋचा जोगी सदस्यता आभियान में होंगी सामिल
सदस्य नहीं हम मितान बना रहे हैं, मितान जो हर सुख दुःख में होता है साथ – अश्वनी यदु

कुंडा – आज शाम 4बजे छ. ग. के प्रथम मुख्यमंत्री स्व.श्री अजीत जोगी जी की पुत्रवधु श्रीमती ऋचा जोगी जी का आगमन कोलेगांव में हो रहा है बता दें की जोगी कांग्रेस द्वारा पूरे प्रदेश में सदस्यता अभियान चलाया जा रहा है पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्री अमित जोगी जी पूरे प्रदेश में घूम घूम कर पार्टी को मजबूत करने जोगी मितान बना रहे हैं लेकिन कुछ हफ्ते से उनकी माता जी एवम् कोटा विधायक श्रीमती रेणु जोगी जी का तबियत बिगड़ने के कारण श्री अमित जोगी जी दिल्ली में है उनकी अनुपस्थिति में श्रीमती ऋचा जोगी जी पूरे प्रदेश में पार्टी को मजबूत करने दौरा कर रही हैं उसी कड़ी में पंडरिया विधानसभा का बड़े गांव में से एक कोलेगांव में आज कार्यकर्ताओं संग सदस्या अभियान में सामिल होंगी अजीत जोगी युवा मोर्चा के कवर्धा जिला अध्यक्ष अश्वनी यदु ने कहा की जोगी कांग्रेस कार्यकर्ता नहीं बना रहा है जोगी कांग्रेस मितान बना रहा है मितान बनाने का उद्देश लोगों को अपने परिवार में जोड़ना एवम् उनके सुख दुःख का साथी होना है छत्तीसगढ़ का परम्परा रहा है मितान परिवार का सदस्य माना जाता है एवम् एक मितान दुसरे मितान का परिवार का हिस्सा होता है हम भी लोगों को मितान बना रहे हैं आज श्रीमती ऋचा जोगी जी कार्यक्रम में सामिल होंगी




