*परपोड़ी थाना के ग्रामीण इलाकों में जमकर हो प्रतिबंधित गांजे व अवैध शराब का कारोबार, पुलिस मेहरबान*

*परपोड़ी:-* परपोड़ी थाना अंतर्गत ग्रामीण इलाकों में इन दिनों जमकर नशाखोरी का कारोबार हो रहा है, जिसमे प्रतिबन्धित गांजा से लेकर अवैध शराब की खुलेआम खरीद-बिक्री हो रही है, जिस पर परपोड़ी पुलिस की निगाहें अबतक नही पहुंच पाई है। लिहाजा आलम यह है कि पुलिस प्रशासन की नाक के नीचे नगर सहित ग्रामीण इलाकों के सार्वजनिक स्थलों पर जाम छलकाया जा रहा है एवं गांजे की कश छोड़ी जा रही है। फिर पुलिस प्रशासन मौन है, जिससे कही न कही परपोड़ी पुलिस की सक्रियता एवं तत्परता पर भी सवाल खड़े हो रहा है।
उल्लेखनीय है कि शासन-प्रशासन द्वारा प्रदेशभर में नशाखोरी, गैरकानूनी कार्य एवं आपराधिक गतिविधि पर लगाम लगाने के लिए गृहमंत्री विजय शर्मा तथा पुलिस महानिदेशक(डीजीपी) अरुण देव गौतम द्वारा कड़ी दण्डात्मक कार्यवाही व जुर्माने का प्रावधान किया गया है। जिसके तहत जिस थाने-चौकी में अवैध शराब या प्रतिबंधित गांजे का अवैधानिक धन्धा हुआ तो सम्बन्धित थाना-चौकी के प्रभारी पर विभागीय कार्यवाही जांच उपरांत की जाएग। साथ ही इस सम्बंध में ज़िले के एसपी से भी जवाब-तलब किया जाएगा। किन्तु परपोड़ी थाना में शासन-प्रशासन के इस दिशानिर्देश के विपरीत नियम कानून की धज्जियां उड़ाते हुए खुलेआम अवैध शराब की बिक्री के बाद महफ़िल सज रही है। वही प्रतिबन्धित गांजे बेची जा रही है। जिस पर परपोड़ी पुलिस की चुप्पी व उदासीनता सवालो के घेरे में है।




