विविध
*साहित्यिक योगदान हेतु सुग्घर साहित्य समिति बेरला को मिला सम्मान*

बेरला:- राजधानी रायपुर के वृन्दावन हॉल में रविवार को मुकेश गुप्ता की किताब क्या करूँ उलझने सुलझती ही नही के विमोचन के अवसर पर वेंकटेश साहित्य समिति राजधानी रायपुर के द्वारा सुग्घर साहित्य समिति बेरला को साहित्यिक योगदान हेतु सम्मानित किया गया है। इस अवसर पर सुग्घर साहित्य समिति के अध्यक्ष गीतकार नारायण प्रसाद वर्मा चंदन, ग़ज़लकार जगदीश सोनी, हमर गवंई गाँव ई पत्रिका के सम्पादक राजकुमार निषाद, ओज कवि कमलेश वर्मा, छंदकार लिलेश्वर देवांगन, मूलचंद साहू, पुष्पा नायक, मनीदास मानिकपुरी, समीक्षक दीपक निषाद, गीतकार ताकेश्वर साहू, व्यंग्यकार विकास कश्यप आदि मौजूद रहे।




