विविध

*बरसात के सीजन में बाजारों में सब्जियों की किल्लत बढ़ी*

 

 

*बेमेतरा:-* समूचे जिलेभर में मानसून के जबरदस्त प्रभाव के कारण इन सब्जी से जुड़े कारोबार पर काफी व्यापक असर पड़ा है।लगातार बारिश के कारण बाज़ार से सब्जियां ही गायब नज़र आ रही है। जिसका ताज़ा नज़ारा विगत दिनों नगर पंचायत परपोड़ी एवं देवकर में देखने को मिला। जहां पर स्थानीय हटरी-मार्केट में सब्जियों की टोकरी में से विभिन्न सब्जियों की जगह मात्र टमाटर, नीबू व अदरक जैसे चुनिंदा सब्जी ही दिखायी दिए। जिसमे एक स्थानीय सब्जी विक्रेता से से बात करने पर बताया कि अभी स्थानीय क्षेत्र से सब्जी का आना बंद है तो महाराष्ट्र जैसे अन्य प्रदर्शो से सब्जी आपूर्ति की जा रही है, जो आते ही कुछ ही घण्टो में पूरी तरह बिक जाती है। इसी कारण मार्केट से सब्जियां नदारद नज़र आ रही है।बताया जा रहा है कि बरसात के लगते ही अक्सर क्षेत्र में लगातार बारिश के चलते सब्जियों के पौधे एवं उनके फल-फूल गलने लगते है जिसके कारण सब्जियों की आवक स्वतः ही कम हो जाती है। फलस्वरूप हर साल बृषवके सीजन में सब्जियों की किल्लत होना आम बात है।

GAUTAM BEMTRA

Related Articles

Back to top button