*ज़िला प्रशासन ने जारी किया नए स्थान्तरण आदेश, 3 अफसर ज़िला कार्यालय में अटैच*

*बेमेतरा:-* ज़िला कलेक्टर रणबीर शर्मा द्वारा कल नए प्रशासनिक आदेश के तहत राजस्व अफसरों को स्थानांतरित कर दिया गया है। जिसमे साजा एसडीएम धनीराम रात्रे को कलेक्ट्रेट कार्यालय में संयुक्त कलेक्टर के रूप अटैच किया गया है वही ज़िला कलेक्ट्रेट के टेकराम माहेश्वरी उनकी जगह साजा अनुविभागीय अधिकारी के पद पर भेजा गया है।वही बात तहसील अफसरों की कही जाए तो देवकर तहसीलदार के आर वासनिक को जिला कार्यालय में स्थानीय निर्वाचन में अटैच किया गया है जबकि भिम्भौरी तहसीलदार सरिता मढ़रिया अब देवकर तहसीलदार, बेमेतरा की नायब तहसीलदार चांदनी देवांगन अब नांदघाट तहसीलदार, नांदघाट के प्रभारी तहसीलदार अब जयंत पाटले भिम्भौरी तहसीलदार एवं साजा के नायब तहसीलदार को स्थानीय ज़िला निर्वाचन कार्यालय के लिए तबादला किया गया है। ज़िला प्रशासन का यह स्थानान्तरण आदेश आगामी चुनाव की पूर्व तैयारियों को ध्यान में रखकर की गई है। वही इन सब तबादले में साजा एसडीएम धनीराम रात्रे एवं देवकर तहसीलदार के आर वासनिक, साजा नायब तहसीलदार उमेश लहरी को मूल स्थानों से हटाकर जिला कार्यालय में अटैच किया गया है जो कि चर्चे का विषय है।




